फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने नहीं किया ये काम, गिरफ्तारी वारंट जारी

Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
rakhi sawant
अपनी अदाकारी से ज्यादा अपनी उल्टी -सीधी बयानबाजी के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली राखी सावंत के लिए बुरी खबर है। उनके चाहने वालों के लिए ये एक बड़ा झटका है। 
विज्ञापन

2 of 6
rakhi sawant
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर से मुसीबत में घिर गई है। राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर अदालती कार्रवाई का सामना कर रही बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत शुक्रवार को भी अदालत में पेश नहीं हुई। अदालत ने फिर से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए। इस केस की अगली सुनवाई सात जुलाई के लिए तय कर दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
rakhi sawant
काबिलेजिक्र है कि लुधियाना के वकील नरेंद्र ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करने पर राखी सावंत के खिलाफ अदालत में फौजदारी केस कर रखा है। नरेंद्र का कहना है कि राखी की टिप्पणी से उनकी और वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। 

4 of 6
राखी सावंत
अदालत ने इस संबंध में पहले भी राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे, लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुईं। ऐसे में  ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत ने शुक्रवार को फिर से उनके खिलाफ वारंट जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

5 of 6
राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला
हालांकि राखी सावंत ने इस मामले पर माफी भी मांग चुकी है। उन्होंने कहा था कि मैंने सिर्फ वाल्मीकि जी का उदाहरण दिया था, जो मैं बचपन से पढ़ती आ रही थी। मैं किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाया चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत - फोटो : self
गौरतलब है कि राखी सावंत ने 2016 में महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद इस समुदाय के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें