फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कार स्नेचिंग की घटनाओं का 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' कनेक्शन, पंजाब में हाई अलर्ट

Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Security Alert in Punjab
12 कार स्नेचिंग की घटनाओं ने खुफिया एजेंसियों की नींद को उड़ा दिया है, कार स्नेचिंग की ये घटनाएं मामूली बात नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 7
Security Alert in Punjab
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर वैसे तो हर साल अलर्ट घोषित किया जाता है लेकिन इस बार सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। हाल ही मोहाली से पकड़े गए आतंकियों और खुफिया इनपुट के बाद राज्य पुलिस कुछ विशेष सतर्कता बरत रही है। इस अलर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में पंजाब में हुई 12 कार स्नेचिंग की घटनाएं केंद्रीय जांच एजेंसियों के शक के दायरे में हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Security Alert in Punjab
एजेंसियों को आशंका है कि ब्लू स्टार ऑपरेशन की 33वीं बरसी के मौके पर इन कारों का इस्तेमाल करके फिदायीन आतंकी कोई बड़ी आतंकी वारदात कर सकते हैं। कार स्नैचिंग की घटनाएं भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिलों से हुई है और पंजाब पुलिस को एलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

4 of 7
Security Alert in Punjab
पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसपैठ होने की आशंका के लगातार मिल रहे इनपुट और बीते दिनों सैन्य क्षेत्र के पास बैग मिलने के कारण जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी करने के लिए पुलिस के साथ-साथ अब जिले में बीएसएफ भी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
Security Alert in Punjab
शहर के विभिन्न चौंकों समेत इंटर स्टेट नाके माधोपुर, चक्की, डमटाल आदि में सीमा सुरक्षा बल के जवान तैनात कर दिये गए हैं। वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि पर भी सुरक्षा बल चेकिंग अभियान चला रहे हैं। शहर में सलारिया चौक, पीर बाबा चौक, शाहपुर चौक में पुलिस और बीएसएफ तैनात है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
सुरक्ष्‍ाा
बीते दिनों मामून सैन्य छावनी के पास एक संदिग्ध बैग मिला था। बैग से सेना की तीन वर्दियां जम्मू कश्मीर का पता लिखी एक बोरी बरामद हुई थी। बैग मिलने पर जिला पुलिस और सेना ने मिलकर इलाके में सर्च आपरेशन चलाया था। इसके बाद से सेना और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं। इसके चलते जिले में बीएसएफ तैनात कर दी गई है। नाकों पर बेहद सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
security
डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर हाई अलर्ट किया गया है। पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ भी इलाके में तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि नाकों पर तैनात पुलिस को वाहनों की गहनता से चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें