फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पंजाब में मतदान करने पहुंचे दिग्गज मंत्री व नेता, लाइन में नजर आए क्रिकेटर हरभजन सिंह

Sun, 19 May 2019 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 19 मई को मतदान जारी है। सुबह-सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइनें लगी हैं। लोग बढ़-चढ़ के मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान दिग्गज नेता और सेलीब्रिटी भी लाइन पर लगे दिखे और मतदान किया। तस्वीरें में देखें...
विज्ञापन

2 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
कतार में लगकर भज्जी ने किया वोट
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने कतार में लगकर वोट किया। उन्होंने कहा कि लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। भज्जी ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि देश का हर जागरूक नागरिक अपने मत का प्रयोग करता है। 
विज्ञापन

3 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह सहर, रायकोट में मतदान केंद्र 136 पर मतदान के बाद बाहर निकलते हुए।

4 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
मुक्तसर के गांव बादली में बूथ नंबर 118 पर कांग्रेस नेता और वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने वोट डाला। मतदान करने के बाद जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में पार्टी की सरकार है और इस बार भी भारी मतों से कांग्रेस ही जीतेगी।
विज्ञापन

5 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
फरीदकोट में डोगर बस्ती स्थित सरकारी के बूथ पर पीडीए उम्मीदवार मास्टर बलदेव सिंह मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने लुधियाना के सराभा नगर में वोट डाला। तिवारी ने दावा किया कि पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। श्री आनंदपुर साहिब में अकाली दल के बूथ भी नहीं लगे हैं और उनका सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन

7 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
अकाली नेता परमिंदर सिंह ढींढसा ने सुनाम में मतदान किया और फिर भारी मतों से पार्टी के जीतने का दावा भी किया।

8 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने परिवार के साथ लुधियाना में जनता नगर में सरकारी स्कूल में बने बूथ पर वोट डाला।

9 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
मोगा में जीरा रोड पर स्थित मिशन स्कूल में बने बूथ नंबर 90 पर वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह।

10 of 16
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI
पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सूबे में अभी तक शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। तरनतारन में एक युवक की मौत की खबर है। पुलिस विभाग का कहना है कि वह आपसी रंजिश का मामला है। वोटिंग को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं, हम भाजपाई और अकाली दल को हरा कर रहेंगे।

11 of 16
बादल परिवार - फोटो : अमर उजाला
मुक्तसर के गांव बादली में बूथ नंबर 118 पर वोट डालने के बाद पूरा बादल परिवार एक साथ नजर आया। प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल और उनकी बेटियां हरलीन व गुरलीन उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए।

12 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : ANI
कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ अमृतसर में बूथ नंबर 134 पर मतदान किया।

13 of 16
केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सापला - फोटो : अमर उजाला
होशियारपुर में नलोइयां चौक पर सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र में निवर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सापला ने अपनी पत्नी सहित वोट डाला।

14 of 16
एक्ट्रेस गुल पनाग - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की नेता व एक्ट्रेस गुल पनाग ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मतदान किया। 

15 of 16
सिंगर सरदूल सिकंदर - फोटो : अमर उजाला
मशहूर सिंगर सरदूल सिकंदर और अमर नूरी मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए।
विज्ञापन

16 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
पुरी और औजला ने सिर झुकाकर किया एक-दूसरे अभिनंदन
अंतिम दौर के मतदान में प्रदेश में कई क्षेत्रों में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में उलझे रहे। वहीं अमृतसर संसदीय हलके से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे गुरजीत औजला जब मतदान से पहले श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो दोनों आमने-सामने आ गए। 

प्रचार में एक दूसरे पर छींटाकशी करने वाले इन दोनों नेताओं ने चुनावी कटुता को भूलते हुए गुरु घर में एक दूसरे को शीश झुकाकर न केवल अभिनंदन किया बल्कि एक दूसरे को जीत की शुभकामनाएं भी दीं। औजला, हरदीप पुरी को उनकी कार तक छोड़ने भी गए। हरदीप पुरी ने भी औजला की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें