लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के फतेहाबाद में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। पढ़ें, उनके भाषण की दस खास बातें...
विज्ञापन
2 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
20 साल बाद फतेहाबाद आए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 साल बाद हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक विजय संकल्प रैली को संबोधित करने आए थे। अगस्त 1999 में फतेहाबाद के ही एमएम कॉलेज में नरेंद्र मोदी बतौर हरियाणा प्रभारी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ आए थे।
विज्ञापन
3 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
रॉबर्ट वाड्रा पर बड़ा बयान दिया
पीएम मोदी ने रैली में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर बड़ा बयान दे दिया। पीएम ने कहा कि किसानों को लूटने वालों को जेल के दरवाजे तक ले आया हूं, अगले पांच साल में जेल के अंदर भी पहुंचा दूंगा। बस देश की जनता का सहयोग चाहिए।
4 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम संग नजर आए कई दिग्गज
मंच पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, भाजपा के हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला, शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, प्रदेश महामंत्री श्रीनिवास गोयल, हिसार विधायक कमल गुप्ता, उचाना विधायक प्रेमलता, हिसार से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह, सिरसा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, नलवा विधायक रणबीर गंगवा और आदित्य चौटाला मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
तीन हेलीकॉप्टर के काफिले संग आए पीएम
तकरीबन साढ़े 11 बजे पीएम का हेलीकॉप्टर रैली स्थल पर लैंड किया। उनके साथ तीन हेलीकॉप्टर का काफिला आया, वहीं लैंड करते ही रैली स्थल पर धूल-मिट्टी का गुबार छा गया। रैली स्थल से हैलीपैड की दूरी बमुश्किल दो सौ मीटर है। लेकिन इस दो सौ मीटर की दूरी के लिए भी तीन सौ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एसपीजी के जवान भी यहां तैनात रहे।
विज्ञापन
6 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
पगड़ी और फूलमाला पहनाई, हल भेंट किया गया
पीएम मोदी रैली स्थल पर मंच पर पहुंचे। सुभाष बराला ने पगड़ी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष वेद फुला, सिरसा के जिलाध्यक्ष डॉ. यतिंद्र ने बड़ी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उचाना विधायक प्रेमलता और नलवा विधायक रणबीर गंगवा ने स्मृति चिन्ह के तौर पर हल भेंट किया।
विज्ञापन
7 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
लोगों को राम-राम कहकर, हरियाणवी में बात करके संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय, लोगों का राम-राम और सत श्री अकाल कहकर अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने लोगों से हरियाणवी में भी बात की। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे गुरुओं और गुरुद्वारों की धरती पर आप लोगों के बीच आने का अवसर मिला। मैं सभी संतों को नमन करता हूं।
8 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
कांग्रेस को रुलाने वाली सरकार बताया
पीएम ने कहा कि देश में पांच फेज की वोटिंग हो चुकी है और स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है। 23 मई को जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो पता चला जाएगा कि एक बार फिर कमल खिल गया है। कांग्रेस को उसका आइना नजर आ जाएगा। इस समय सभी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। विरोधियों के सारे मंसूबे ध्वस्त हो गए हैं। कांग्रेस इस समय ऐसी स्थिति में है कि लोग उनके प्रत्याशियों को वोट नहीं देना चाहते। कांग्रेस ने हमेशा रुलाया ही है।
9 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
शहीदों को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा
पीएम ने कहा कि आतंकियों का सरगना मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो चुका है। कांग्रेस सरकार आज तक ये काम नहीं करवा पाई, क्योंकि नियत नहीं थी। साफ नीति नहीं थी। कांग्रेस ने हरियाणा में शहीदों के लिए वार मेमोरियल नहीं बनाया। कभी शहीदों के परिवारों के लिए कुछ नहीं किया। ऐसी पार्टी देश को क्या चलाएगी। कांग्रेस के राज में लोगों को रोना ही पड़ा है। न कभी मुआवजा मिला, न कोई विकास हुआ। न जवानों को मान मिला, न पुलिस को सम्मान मिला।
कांग्रेस की नीयत को फरेबी बताया
पीएम ने कहा कि हम किसानों के हित के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में किसानों के साथ धोखा ही हुआ है। किसानों ने आंसू ही बहाए हैं। जब वजूद खतरे में पड़ जाता है, तो कांग्रेस झूठ प्रपंच और फरेब का रास्ता अपनाती है। यही कांग्रेस की फितरत है। सिख दंगों में जिस पर सवाल उठे, उसे मध्यप्रदेश का सीएम कांग्रेस ने बना दिया। ऐसा करके कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि उसे लोगों की भावनाओं से मतलब ही नहीं।