फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पित्रोदा-मणिशंकर पर क्या बोले पीएम मोदी, जो पेड़ पर चढ़ लोग सुनते रहे भाषण, पढ़ें 10 खास बातें

Wed, 15 May 2019 01:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
चंडीगढ़ में पीएम मोदी की रैली
चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित रैली ग्राउंड में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पूरे उत्साह से मोदी-मोदी का नारा लगा रहे थे।  आलम यह था कि लोग पेड़ों पर चढ़कर पीएम का संबोधन सुन रहे थे। आइए 10 तस्वीरों के साथ जानें पीएम मोदी की चंडीगढ़ रैली की 10 अहम बातें।
विज्ञापन

2 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
1- लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले 1984 के सिख दंगों को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर बीजेपी को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विवादित बयान से नया हथियार मिल गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैम पित्रोदा के बयान पर काफी हमलावर दिखे, उन्होंने 40 मिनट के भाषण में करीब 34 बार ‘हुआ तो हुआ’ शब्द का जिक्र किया। 
विज्ञापन

3 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
2- पीएम मोदी भ्रष्टाचार के जरिए भी हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री के रिश्तेदार रेलवे भर्तियों में भ्रष्टाचार करते थे, उस वक्त कांग्रेस की सोच थी, हुआ तो हुआ। कांग्रेस के नामदार कहते हैं कि ‘कांग्रेस एक सोच है’ और कांग्रेस की सोच ही है हुआ तो हुआ।

4 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
3- पीएम मोदी सिख दंगों का जिक्र करने से भी नहीं चूके। कहा, कांग्रेस की ‘हुआ तो हुआ’ सोच के कारण 1984 के सिख दंगों के मामले में आज तक सभी पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल पाया है। जब इनसे इंसाफ के बारे में पूछा जाता है, तो ये अहंकार में कहते हैं- हुआ तो हुआ। दिल्ली में हजारों सिखों को घर से बाहर निकाल-निकाल कर मार दिया गया, लेकिन कांग्रेस कह रही है हुआ तो हुआ। किसी के पिता को, किसी के भाई को, किसी के बेटे को गले में टायर डालकर जला दिया गया, लेकिन कांग्रेस कह रही है हुआ तो हुआ।
विज्ञापन

5 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
4- मोदी ने चंडीगढ़ के लोगों को अपने भाषण में शामिल करते हुए पूछा कि जब देश में लाखों-करोड़ों के घोटाले हो रहे थे और कांग्रेस सोच रही थी हुआ तो हुआ। मोदी ने कहा कि एक दौर वह भी था, जब देश में योजनाओं को पूरा होने में दशकों लग जाते थे। निजी स्वार्थों के लिए वन रैंक वन पेंशन को लटकाया जा रहा था। काले धन के कारण गरीब के हाथ से उसके घर का सपना निकल रहा था। छोटे-छोटे कमरों में चार सौ से पांच सौ फर्जी कंपनियां चलाकर हजारों करोड़ का हवाला करोबार होता था। महंगाई के कारण मिडिल क्लास परिवारों की कमर टूट रही थी और कांग्रेस के नामदार व उनके दरबारी सोच रहे थे कि हुआ तो हुआ।
विज्ञापन

6 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
5- पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर को आड़े हाथों लिया। पीएम ने कहा कि याद रखिए कि जब गुजरात के चुनाव थे तो नामदार के खास और इनकी सरकार में मंत्री रहे एक नेता ने कह दिया मोदी तो नीच है। इस पर गुजरात में तूफान खड़ा हो गया। इस बयान पर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकालकर ड्रामा किया और फिर कुछ दिन बाद वापस ले लिया। गुजरात में जिसने गालियां दी और मेरे लिए अत्यंत खराब शब्द प्रयोग किए, उन्होंने कल फिर वही बात कही जो उन्होंने उस समय बोली थी। अब तो वह यह ताल ठोक कर कहने लगे हैं कि उन्होंने जो गाली दी वह गलत नहीं थी। नामदार के साथियों ने इसी अहंकार के साथ देश पर शासन किया है।
विज्ञापन

7 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
6- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 84 के सिख विरोधी दंगों पर विवादित बयान देने वाले सैम पित्रोदा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नामदार (राहुल गांधी) के गुरु जी ने 84 के सिख दंगे पर कहा था कि हुआ तो हुआ। आप समझ सकते हैं कि वो किसकी बोली बोल रहे हैं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर आज पंजाब में चुनाव न होते, तो नामदार अपने उस गुरु को एक शब्द भी नही कहते। देख लेना पंजाब चुनाव के बाद अपने गुरु को फिर से गले लगाकर आगे चल पड़ेंगे। मालूम हो कि सैम पित्रोदा ने सिख दंगों पर दिए गए अपने बयान में हुआ तो हुआ कहा था, जिसकी राहुल गांधी ने निंदा की थी और कहा था कि सैम पित्रोदा को का यह बयान शर्मनाक है।

8 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
7- नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ पूछा कि इस बार का आईपीएल तो देखा होगा न आपने। मजा आया। यही आईपीएल वर्ष 2009 और 2014 में भी हुआ था। तब भी देश में चुनाव चल रहे थे, लेकिन तत्कालीन सरकार ने देश में आईपीएल कराने से मना कर दिया। कहा कि हम यह खतरा नहीं उठा सकते। इस बार भी देश में चुनाव हैं। आईपीएल भी हुआ। रामनवमी भी मनाई गई। ईस्टर भी मनाया और रमजान भी मना रहे हैं। अब समझ लीजिए जो लोग चुनाव के साथ आईपीएल नहीं करा सकते, वह सरकार क्या चलाएंगे?

9 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
8- पीएम ने लोगों से पूछा कि आपको फैमिली फर्स्ट वाली सरकार चाहिए कि इंडिया फर्स्ट वाली? देश ने वर्ष 2014 में मजबूर सरकार को छोड़कर बुलंद हौसले वाली मजबूत सरकार को चुना था। अब देश फिर से इसे दोहराने को तैयार है। भाजपा ने आतंकियों को घर में घुस कर मारा है, पहले की सरकारें तो बस वार्ता तक सीमित रहीं। भाजपा ने लोगों को जेएएम (जन धन खाते, एटीएम, मोबाइल) से जोड़कर हर योजना को पारदर्शी बना दिया है। मिलावटी सरकारों को यही बात नहीं पच रही है। 

10 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
9- पीएम ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व कई लोगों का नाम केवल कागजों में चल रहा था। कोई परिवार नहीं है, उसके नाम पर राशन जा रहा था। कोई बुजुर्ग नहीं है, उसके नाम पर पेंशन जा रही थी और कोई छात्र ही नहीं उसके नाम पर स्कॉलरशिप भेजी जा रही थी। भाजपा ने सभी दस्तावेजों की जांच कराई तो 8 करोड़ नाम सिर्फ कागजों में थे। ईमानदार लोगों के रुपयों से पूर्व की सरकार ने अपने लोगों के पेट भरे हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
लोकसभा चुनाव 2019
10- लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरिक्ष में स्पेस स्थापित कर हमने वहां भी चौकीदारी शुरू कर दी है। लोगों को यह हजम नहीं हो रहा। वर्षों पहले यह शक्ति हमारे पास थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण पूर्व की सरकार इसे लॉन्च करने की हिम्मत ही नहीं कर सकी, लेकिन भाजपा ने हिम्मत कर दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें