फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाए सोनू सूद, कहते हैं- एक-एक प्रवासी मजदूर को उसके घर तक पहुंचाकर रहूंगा

Mon, 25 May 2020 12:32 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
विज्ञापन
1 of 8
Sonu Sood
रील लाइफ ही नहीं, अभिनेता सोनू सूद रीयल लाइफ में भी हीरो हैं और इन दिनों अपनी जिंदादिली को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जानिए क्या माजरा है...
विज्ञापन

2 of 8
Sonu Sood
फिल्म कुरुक्षेत्र में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अर्जुन का किरदार निभाया था, मगर कोरोना संकट के दौर में वे दानवीर कर्ण बन गए हैं। वे दिल खोलकर प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। इसलिए वे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सोनू कहते हैं कि जब तक एक-एक प्रवासी भाई अपने-अपने घर नहीं पहुंच जाता, तब तक उनकी ओर से चल रहा अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 8
Sonu Sood
गौरतलब है कि अभिनेता सोनू सूद ने पिछले दिनों अपने पैतृक राज्य पंजाब के डॉक्टरों को 1500 पीपीई किट उपलब्ध कराई थीं। मुंबई में रह रहे प्रवासी मजदूरों की मदद को भी उन्होंने हाथ बढ़ाए। उन्होंने मुंबई में जुहू स्थित अपना होटल कोरोना महामारी में ड्यूटी में लगे डॉक्टरों, नर्सों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित कर दिया। ऐसा करके वे खूब सुर्खियों में रहे।

सोनू सूद से बोला सोशल मीडिया यूजर- 'घर से ठेके तक पहुंचा दो', अभिनेता ने दिया ये शानदार जवाब

4 of 8
Sonu Sood
अभिनेता सोनू सूद ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में बताया कि उन्हें जब प्रवासी मजदूरों के दर्द का पता चला तो उन्होंने मुंबई के सभी प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने का जिम्मा उठा लिया। इस मुहिम की शुरुआत कर्नाटक के तीन सौ लोगों से की। उसके बाद उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, यूपी, बिहार आदि के अब तक बारह हजार लोगों को उनके घरों में भेज चुका हूं।
विज्ञापन

5 of 8
Sonu Sood
सोनू ने बताया कि उनकी टीम प्रवासी मजदूरों का पता लगाने में जुटी हुई है। ईमेल आते रहते हैं। फोन कॉल्स आते हैं। उसके बाद सभी से निजी तौर पर मिलकर उनके जाने का इंतजाम कर रहा हूं। सोनू बताते हैं कि उनके स्व. माता-पिता हमेशा से ही उनकी प्रेरणा रहे हैं। वे कहते थे कि कामयाब वो होता है, जो दूसरों की मदद करता है। जब खूब कमाओ तो जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद करना।

सोनू सूद पहुंचे वडाला, फिर बिहार के लिए निकली बसें, अब तक 12 हजार लोगों की ले चुके दुआएं
विज्ञापन

6 of 8
Sonu Sood
सोनू ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से आज उनके पास भगवान का दिया सब कुछ है तो ऐसे में उनका फर्ज बनता है कि वे संकट से जूझ रहे लोगों की मदद करें। इसलिए जब तक मुंबई का हर प्रवासी भाई घर नहीं पहुंच जाता, तब तक वे इस मुहिम को चलाते रहेंगे और हर मजदूर भाई को उनके घर पहुंचाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
स्मृति ईरानी ने कहा- सोनू पर है गर्व
सोनू सूद की तारीफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी की है। सोनू सूद के एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें सोनू पर गर्व है। स्मृति ने लिखा, ‘‘सोनू ये मेरा सौभाग्य है कि मैं एक प्रोफेशनल साथी के तौर पर दो दशकों से आपको जानती हूं और अभिनेता के तौर पर आपकी प्रगति पर खुश हूं। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में आपने जिस तरह की दयालुता दिखाई है, उसे देखकर मुझे आप पर और भी ज्यादा गर्व होता है। जरूरतमंदों की मदद के लिए आपका शुक्रिया।
विज्ञापन

8 of 8
MP Ravi kishan
स्मृति के ट्वीट पर अभिनेता रवि किशन ने भी सहमति जताते हुए सोनू सूद की तारीफ की और लिखा, ‘‘यही सब याद रहता है दुनिया में’’। सोनू सूद ने भी लिखा कि स्मृति के शब्दों से उन्हें और भी ज्यादा काम करने का प्रोत्साहन मिला है। शुक्रिया मेरी दोस्त, आप हमेशा से प्रेरणा रही हो। आपके प्रोत्साहित करने वाले शब्दों ने मुझे और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। मैं वादा करता हूं कि जब तक हमारे भाई और बहन अपने घर तक नहीं पहुंचते, मैं उनके साथ रहूंगा।

Sonu Sood: प्रवासी मजदूरों के लिए 'भगवान' बनकर आए सोनू सूद तो सोशल मीडिया पर बनने लगे जोक्स, देखें मीम्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें