फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में गैंगस्टर का कत्ल: अनमोल के डिपोर्ट होते ही पैरी की हत्या, लॉरेंस-गोल्डी बराड़ के बीच दुश्मनी बढ़ी

Wed, 03 Dec 2025 01:50 PM IST
शाहरुख खान विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अनमोल बिश्नोई को यूएस से भारत डिपोर्ट होते ही चंडीगढ़ में लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या हो गई। हत्याकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच दुश्मनी बढ़ गई है। भारत में बैठे कई गुर्गे और शूटर अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 13
chandigarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को यूएस से भारत डिपोर्ट किए जाने के तुरंत बाद इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की गैंग में हलचल बढ़ा दी है।

लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और बंबीहा गैंग के कई शार्प शूटर और गुर्गे अंडरग्राउंड हो गए हैं। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पैरी की हत्या के मामले में अनमोल विश्नोई से भी पूछताछ की गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 13
अनमोल बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
अनमोल ने एनआईए अधिकारियों को बताया कि जब वह यूएस में था, तब उसकी आखिरी बातचीत पैरी से हुई थी। अमेरिका की एजेंसियों ने 19 नवंबर को उसे एनआईए के हवाले किया था और फिलहाल वह एनआईए की कस्टडी में है।
 
विज्ञापन

3 of 13
अनमोल बिश्नोई - फोटो : पीटीआई
गोल्डी के निशाने पर था अनमोल
एनआईए के सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के बीच दुश्मनी बढ़ने के बाद से अनमोल बिश्नोई गोल्डी के निशाने पर था। अनमोल पहले कनाडा में था लेकिन बढ़ती दुश्मनी के चलते वह यूएस पहुंच गया। वहीं, गोल्डी बराड़ भी कनाडा छोड़ यूएस में ही नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। 

 

4 of 13
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल
सूत्रों के अनुसार, गोल्डी बराड़ ने अनमोल की हत्या के लिए जर्मनी, स्पेन और यूके के हैंडलरों से संपर्क किया जो खालिस्तान समर्थित संगठनों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 13
goldy brar - फोटो : फाइल
2020 में हुई थी गुरलाल बराड़ की हत्या
पैरी की हत्या का संबंध गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल सिंह बराड़ की हत्या से भी जोड़ा जा रहा है। 10 अक्तूबर 2020 को चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिटी इम्पोरियम मॉल के बाहर गुरलाल बराड़ की हत्या कर दी गई थी। उस दिन गुरलाल अकेला निकला था तभी दो नकाबपोश बाइक सवारों ने उस पर फायरिंग की। 
 
विज्ञापन

6 of 13
पैरी हत्याकांड सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी। बाद में दुबई में सुखदीप उर्फ जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या गोल्डी बराड़ ने करवाई थी जिसमें जर्मनी से गुर्गे भेजे गए थे और जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली थी।
विज्ञापन

7 of 13
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
गैंगवार बढ़ने की आशंका 
पैरी लॉरेंस और गोल्डी दोनों का करीबी था। इसलिए उसकी हत्या के बाद गैंगवार तेज होने की आशंका है। एनआईए के अनुसार, दुबई में सिप्पा की हत्या के बाद से बड़ा होने की सूचना मिल रही थी लेकिन पैरी की हत्या पर ठोस इनपुट एजेंसियों के पास नहीं था। पुलिस और एजेंसियां लगातार गैंगस्टरों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और नए टकरावों को रोकने के लिए अलर्ट जारी किया है।

8 of 13
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की जेलों में सुरक्षा बढ़ी
पैरी की हत्या के बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर पंजाब और हरियाणा की कई जेलों में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गुर्गे बंद हैं। जेल प्रशासन ने इन गैंगस्टरों और उनके गुर्गों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा है। 
 

9 of 13
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
दोनों गैंग से तालुक रखने वाले कैदियों को आमना-सामना नहीं होने देने के लिए अलग-अलग बैरक में रखने के निर्देश जारी किए हैं। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल से कैदी पेशी पर जाते समय चेकिंग बढ़ा दी गई है ताकि कैदी बाहर से मोबाइल फोन या अन्य सामान जेल में न ला सकें। यह कदम पैरी की हत्या के बाद बढ़े गैंगवार और संभावित हिंसा को रोकने के लिए उठाया गया है। 

10 of 13
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
चंडीगढ़ में इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में सोमवार शाम अचानक खौफनाक घटनास्थल बन गया, जब लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम लगभग 6.15 बजे हुई। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसूली करता था।
 

11 of 13
इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैरी अपनी कीया कार में जा रहा था, तभी अचानक एक दूसरी कार ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक पैरी कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी को छाती और कंधे पर पांच गोलियां लगी हैं। घायल पैरी ने देर शाम पीजीआई में दम तोड़ दिया। 
 

12 of 13
पैरी हत्याकांड सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए।
विज्ञापन

13 of 13
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी। वहीं, शूटर वारदात में इस्तेमाल कार को पंचकूला में छोड़कर भाग गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें