चंडीगढ़ सेक्टर-26 में गैंगस्टर इंद्रपीत सिंह पैरी की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पैरी की हत्या के मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी को उठाया है। वहीं, जांच में यह बात भी सामने आई है कि फायरिंग के बाद हमलावर लौटकर आए थे। मौत कंफर्म करने के लिए पैरी पर दोबारा गोलियां चलाईं थीं।
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में गैंगस्टर इंद्रपीत सिंह पैरी की हत्या मामले में पुलिस को बड़े सुराग मिले हैं। पैरी पर फायरिंग के बाद हमलावर घटनास्थल से आगे बढ़े, फिर लौटकर पैरी पर दोबारा गोलियां बरसाकर उसकी मौत कंफर्म की।
पुलिस को मौके से 9 एमएम के 10 गोलियों के खोल बरामद हुए जिनमें पांच कार के अंदर और पांच सड़क पर मिले। ये सारे खोल एक ही हथियार के हैं। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी सेक्टर-7/26 लाइट पॉइंट से सुखना लेक के पीछे किशनगढ़ होते हुए पंचकूला में एमडीसी के पास पहुंचे और वहां कार छोड़कर फरार हो गए। एमडीसी के पास दो आरोपी अलग हुए और एक अलग दिशा में भागा।
विज्ञापन
3 of 15
इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला में आरोपियों की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें दो आरोपी बैग फेंकते और फिर उसे खंगालते दिखाई दिए। हालांकि, आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखे। बैग में कपड़े, कॉलगेट और अन्य सामान मिला।
क्राइम ब्रांच को तलाशी के दौरान हमलावरों की कार से 9 एमएम की एक गोली मिली। कार पीबी 10 नंबर की क्रेटा थी, जिस पर फर्जी नंबर लगाया गया था। पुलिस ने कार मालिक से संपर्क किया लेकिन उसने अपनी कार होने से इन्कार कर दिया।
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पैरी का मोबाइल अनलॉक किया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने मंगलवार शाम को पैरी का पोस्टमार्टम पीजीआई में करवाया जो तीन से चार घंटे तक चला। पोस्टमार्टम में गोलियों से हुए अंदरूनी ब्लीडिंग की पुष्टि हुई।
सेक्टर 26 थाना पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक लॉरेंस गैंग का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे रूट, सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल ट्रेस के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज की दी गई है।
विज्ञापन
7 of 15
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
न्यू चंडीगढ़ से आए थे आरोपी वारदात से पहले नयागांव गए
आरोपी क्रेटा कार में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्षेत्र से चंडीगढ़ में दाखिल हुए थे। मुल्लांपुर बैरियर से प्रवेश कर उन्होंने सेक्टर-25/38 लाइट पॉइंट, 66 केवी लाइट पॉइंट, पीजीआई और नवागांव होते हुए सेक्टर-26 तक रूट तय किया। घटना के बाद आरोपियों ने कार एमडीसी में छोड़ दी और भागते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिए।
8 of 15
काला घोड़ा क्लब से निकलता पैरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम 5:16 बजे काला घोड़ा क्लब में था पैरी
पैरी को शाम 5:16 बजे सेक्टर 26 के काला घोड़ा क्लब के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा गया। सूत्रों के अनुसार, पैरी क्लब में शौचालय गया और फिर बाहर निकला। वह घर से कुछ सामान लेने की बात कहकर निकला और मटका चौक होते हुए पीजीआई की तरफ गया। इसके बाद वह सेक्टर-10 होते हुए काला घोड़ा क्लब वापस आया, जहां उसने कार क्लब के बाहर खड़ी की और अकेला ही था।
9 of 15
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
पैरी के करीबी ने स्नैपचैट पर संदेश भेजकर बुलाया, पहले मारी गोली
सूत्रों के अनुसार, सेक्टर 26 टिंबर मार्केट में हमलावर पैरी के साथ बैठा। आशंका है कि उसी ने अंदर गोली चलाई। कार के अंदर से पांच गोलियों के खोल बरामद हुए जिससे साफ है कि गोली वहीं से चली।
10 of 15
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
पुलिस जांच कर रही है कि पैरी को आखिरी बार किसने संपर्क किया था। सूत्रों के अनुसार, पैरी को किसी करीबी ने स्नैपचैट संदेश भेजा। इसके बाद वह कार में आया और फिर टिंबर मार्केट में उसकी हत्या कर गई।
11 of 15
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
टिंबर मार्केट में घटनास्थल से 9 एमएम की गोलियों के 10 खोल मिले हैं। सभी एक ही हथियार के हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि पैरी को कितनी गोलियां लगी हैं।- पुष्पेंद्र कुमार, आईजी
12 of 15
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
चंडीगढ़ में इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में सोमवार शाम अचानक खौफनाक घटनास्थल बन गया, जब लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम लगभग 6.15 बजे हुई। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसूली करता था।
13 of 15
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैरी अपनी कीया कार में जा रहा था, तभी अचानक एक दूसरी कार ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक पैरी कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी को छाती और कंधे पर पांच गोलियां लगी हैं। घायल पैरी ने देर शाम पीजीआई में दम तोड़ दिया।
14 of 15
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अजय वर्मा
सूत्रों के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।
पंचकूला में बदमाशों की ओर से खड़ी की गई कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी। वहीं, शूटर वारदात में इस्तेमाल कार को पंचकूला में छोड़कर भाग गए हैं।