फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई को विरासत में मिली 'खाकी' की ताकत... खास दोस्त संपत का भी पुलिस कनेक्शन

Tue, 22 Oct 2024 09:47 AM IST
शाहरुख खान विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खाकी की ताकत विरासत में मिली। लॉरेंस के खास दोस्त संपत का भी पुलिस कनेक्शन था। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जेलों में बिश्नोई गैंग के करीब 350 से ज्यादा शूटर और गुर्गे बंद हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Lawrence Bishnoi - फोटो : अमर उजाला
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सुर्खियों में ला दिया है। जेल में बैठकर लॉरेंस देश और विदेश में कई बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका है। लॉरेंस के कुनबे में केवल शार्प शूटर और नामी अपराधी ही नहीं बल्कि कई खाकी वाले भी हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर लॉरेंस की जरूरत पड़ने पर मदद भी करते हैं।

यही लॉरेंस के कुनबे की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। इसका ताजा उदाहरण है पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सीआईए खरड़ में हिरासत के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की मदद से उसका इंटरव्यू कराया गया। सीआईए खरड़ थाने में एक वरिष्ठ रैंक के पुलिसकर्मी ने अपने ड्राइवर के फोन से यह पूरा इंटरव्यू कराया था।
 
विज्ञापन

2 of 6
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला
इस बात का खुलासा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से गठित एसआईटी की जांच रिपोर्ट में हो चुका है। इस मामले में सीआईए खरड़ थाना प्रभारी, एक डीएसपी, तत्कालीन एसएसपी और दो अन्य पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए थे। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की कई जेलों और पुलिस विभाग में लॉरेंस के अपने कई करीबी खाकी वाले भी हैं, इनके साथ लॉरेंस बीते कई साल से संपर्क में है।
 
विज्ञापन

3 of 6
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस गैंग की विक्की गौंडर और बंबीहा गैंग से पुरानी दुश्मनी है। पंजाब और दिल्ली की तिहाड़ जेल में लॉरेंस को जान से मारने को लेकर कई बार षड्यंत्र रचा गया, लेकिन विरासत में मिले खाकी के साये और पावर के अलावा दोस्ती ने भी उसकी हमेशा मदद की। लॉरेंस बिश्नोई के पिता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थे। यहां तक कि लॉरेंस के चंडीगढ़ में रहने वाले खास दोस्त संपत नेहरा के पिता चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई थे। 
 

4 of 6
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एक्स
लॉरेंस के एक मामा रिटायर्ड जस्टिस और दूसरे भारत के एक खुफिया विभाग में कार्यरत हैं। लॉरेंस के कुनबे में शामिल कई शार्प शूटर और नामी अपराधी का पारिवारिक तालुक खाकी से है, यही कारण है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को विरासत में मिली खाकी ने उसकी हमेशा मदद की है।
विज्ञापन

5 of 6
लाॅरेंस बिश्नोई बाबा सिद्दीकी - फोटो : फाइल
लॉरेंस गैंग ने कभी खाकी पर नहीं किया बड़ा हमला
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटरों और विदेश में बैठे उसके करीबियों ने खाकी पर कभी बड़ा हमला या किसी हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया। यही कारण है कि लॉरेंस की खाकी से करीबी समय के साथ बढ़ती गई। चंडीगढ़ में लॉरेंस को करीब से जानने वाले उसके दोस्तों की मानें तो हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई पुलिस मुलाजिमों को जरूरत पड़ने पर उसने जेल के अंदर रहकर ही उनकी मदद भी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
बठिंडा में शिफ्ट किए 200 से ज्यादा हार्ड कोर क्रिमिनल में लॉरेंस के भी
चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की जेलों में इस समय करीब 350 शार्प शूटर और नामी अपराधी हाई सिक्याेरिटी सेलों में बंद हैं। पंजाब पुलिस के एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह ने बताया कि हाल ही में प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद पड़े हार्ड कोर क्रिमिनलों में से 200 को बठिंडा की जेल में शिफ्ट किया गया है। इनमें लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से तालुक रखने वाले कई नामी अपराधी भी शामिल हैं, जिन्हें बठिंडा जेल में अलग सेल में विशेष निगरानी में रखा गया है। ये वे हार्ड कोर क्रिमिनल हैं जो प्रदेश में रंगदारी और जबरन वसूली का पूरा नैक्सेस भी ऑपरेट कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें