फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: रिसाव से गैस चेंबर में तब्दील हो गया था घर, सिलिंडर फटने से भीषण धमाका; पास के मकानों के दरवाजे टूटे

Sat, 19 Oct 2024 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 8
faridabad blast - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के गांव भाखड़ी में शुक्रवार तड़के ढाई बजे गैस रिसाव के बाद सिलिंडर फटने से एक मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर दंपती व उनके पोते की मौत हो गई। धमाके से मकान के पीछे सटकर बने मकान की छत भी गिर पड़ी। इसमें दंपती के भतीजे की पत्नी की मौत हो गई और दो घायल हो गए। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा-क्रेन की मदद से मलबे को हटाया और शवों को बाहर निकाला । वहीं घायलों को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अनुमान लगाया जा रहा है कि सिलिंडर से गैस रिसाव होने के चलते घर गैस चेंबर बन गया था।
विज्ञापन

2 of 8
faridabad blast - फोटो : अमर उजाला
गांव भाखड़ी में सरजीत (52) घर के नीचे हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। शुक्रवार की तड़के करीब ढाई बजे सरजीत अपनी पत्नी बबीता (48) और पोते नकुल (13) के साथ दुकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। जबकि सरजीत के भतीजे की पत्नी लक्ष्मी अपने 10 वर्षीय बेटे पुनीत के साथ पड़ोस स्थित अपने घर की छत पर सो रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर नीचे दुकान में रसोई गैस का सिलिंडर रखा था। जिस पर बबीता कभी कभार खाना बना लेती थी। हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 8
faridabad blast - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों को नहीं थी गैस रिसाव की जानकारी
गांव भाखड़ी में शुक्रवार तड़के ढाई बजे गैस रिसाव के बाद सिलिंडर फटने से एक मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया। जिसमें चार दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में अनुमान है कि रात से ही सिलिंडर से गैस रिसाव हो रहा होगा। इस बारे में परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि गांव में करीब एक बजे बिजली चली गई। 
 

4 of 8
faridabad blast - फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे के बाद ढाई बजे जब बिजली आई तब तक नीचे दुकान में गैस भर चुकी थी। इस दौरान पूरा कमरा एक गैस चेंबर में तब्दील हो गया था। वहीं, नीचे गैस लीक होने की जानकारी ऊपर सो रहे सरजीत या अन्य परिवार के सदस्यों को नहीं हुई। बिजली आने पर संभावना है कि कुछ शॉर्ट सर्किट होने से एकाएक धमाके के साथ विस्फोट हुआ। गैस के साथ सिलिंडर भी फट गया। इससे ग्राउंड फ्लोर की छत और पहली मंजिल की छत दोनों भरभरा कर गिर गईं। पहली मंजिल पर सो रहे सरजीत, बबीता और नकुल पर छत का मलबा गिरने से तीनों उसमें दब गए।
 
विज्ञापन

5 of 8
faridabad blast - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मकान के पीछे सटकर बने सरजीत के भतीजे की पत्नी लक्ष्मी और उनका बेटा पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी को भी मृत घोषित कर दिया।

आसपास के मकानों की खिड़कियां और दरवाजे तक टूट गए
विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के मकानों की खिड़कियां और दरवाजे भी उखड़ गए। आसपास के मकानों के शीशे भी टूट गए। इस दौरान पूरे मकान और आसपास मलबा गिरा पड़ा था। यहां तक कि सिलिंडर के टुकड़े भी 20 मीटर दूर तक मिले।
 
विज्ञापन

6 of 8
faridabad blast - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव
पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीन हाइड्रा-क्रेन की मदद से छत और मलबे को हटाकर शवों को बाहर निकाला। हादसे में एक भैंस भी मर गई।

पोती की बची जान
सुरजीत के साथ कमरे में हर रोज उनका पोता नकुल (15) और पोती रीतिका उर्फ यूवी (9) भी सोती थी। दूसरा पोता भविष्य उर्फ पार्थ और पोती प्रीतिका उर्फ ऋष्टि अपने माता-पिता के साथ सोते थे। बृहस्पतिवार की रात को पोती यूवी अपने दादा दादी की बजाय माता पिता के साथ पीछे बने मकान में सो रही थी। इसी लिए उसकी जान बच सकी।

 
विज्ञापन

7 of 8
faridabad blast - फोटो : अमर उजाला
पोते नकुल का था जन्मदिन, मौत से सदमे में पूरा परिवार
गांव भाखड़ी में देर रात सिलिंडर फटने की वजह से दादा-दादी और पोते समेत चार लोगों की मौत हो गई है। एक साथ चार लोगों की मौत होने से परिवार के साथ गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि आज शुक्रवार को ही नकुल का 14वां जन्मदिन था और परिवार के लोग कुछ खास तरीके से जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इस हादसे ने हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। हादसे में सुरजीत के भतीजे भोपाल के आठ वर्ष के बेटे पुनीत की हालत नाजुक है। पुनीत के सिर का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार अभी हालत गंभीर है।

 
विज्ञापन

8 of 8
faridabad blast - फोटो : अमर उजाला
नकुल के जन्मदिन पर रखी थी सरप्राइज पार्टी
पोते नकुल का जन्मदिन खास तरीके से मनाने के लिए परिवार के लोग कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। लोगों ने बताया कि जन्मदिन को लेकर नकुल भी काफी उत्साहित था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को तहस नहस कर दिया। नकुल अपने चारों भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें