आखिरकार वो शख्स पकड़ा ही गया, जिसने सिंगर परमीश वर्मा पर गोली चलाई थी। वह आतंक का दूसरा नाम माना जाता था। हम बात का रहे हैं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शॉर्प शूटर संपत नेहरा की। लारेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद संपत नेहरा ही मुखिया बनकर गैंग को संचालित कर रहा था। करोड़ों की सुपारी लेकर हत्या करना ही इसका मुख्य पेशा था।
विज्ञापन
2 of 6
संपत नेहरा
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के राज्यों में हत्या, लूट, फिरौती के दो दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले संपत नेहरा की हैदराबाद में हुई गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। बता दें कि चंडीगढ़ में सिंगर परमीश वर्मा की हत्या के इरादे से उस पर गोली चलाने वाला भी संपत नेहरा ही था।
विज्ञापन
3 of 6
संपत नेहरा
शार्प शूटर, छात्र राजनेता और अपराध की दुनिया में आसपास के पांच राज्यों में आतंक मचाने वाले संपत नेहरा की गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर की आशंका जताई गई थी। आरोपी को जल्द ही हरियाणा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आएगी, ताकि वारदातों का जल्द से जल्द खुलासा हो सके। सेक्टर-छह स्थित पुलिस मुख्यालय में एसटीएफ के एसपी अश्विन शैणवी ने प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं को संपत की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए ये जानकारियां दी।
4 of 6
संपत नेहरा
उन्होंने बताया कि इस कुख्यात अपराधी पर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान को मिलाकर कुल दो लाख का इनाम है। पिछले काफी समय से हरियाणा की एसटीएफ सहित अन्य राज्यों की पुलिस भी संपत की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। डीजीपी बलजीत सिंह संधू, एडीजीपी क्राइम पीके अग्रवाल के निर्देशन में एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने आईजी सौरभ सिंह, डीआईजी सतीश बालन के नेतृत्व में संपत नेहरा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
5 of 6
संपत नेहरा
22 मई को विनोद चौधरी उर्फ जॉर्डन की निर्मम हत्या के मामले में वांछित नामजद अभियुक्तों में शामिल मुख्य गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसटीएफ ने बुधवार देर रात हैदराबाद के साईबराबाद की वेंकटरमण कॉलोनी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसटीएफ हरियाणा के आईजी सौरभ सिंह और डीआईजी बी. सतीश बालन के निर्देशन में इंस्पेक्टर प्रदीप यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने की।
इस कार्रवाई में हरियाणा के कई जिलों की पुलिस का भी सूचना देने के मामले में एसटीएफ को पूरा सहयोग रहा। दरअसल, हिसार में अपनी प्रेमिका से संपर्क करते हुए संपत नेहरा को पुलिस के साइबर सेल ने ट्रेस करके एसटीएफ को सूचना दी थी। एसटीएफ ने सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया। कई हत्याओं, लूटपाट, फिरौती, सुपारी लेकर हत्या करना और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में संपत नेहरा वांछित था।