फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले का बेटा, शानदार एथलीट...पर थाम ली बंदूक बन गया गैंगस्टर, लव स्टोरी भी फिल्मी

Sun, 17 Jun 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
संपत नेहरा
पुलिस वाले का बेटा है और शानदार एथलीट भी, लेकिन बंदूक थाम ली और गैंगस्टर बन गया। इसकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के मोस्टवांटेड गैंगस्टर संपत नेहरा अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया।
विज्ञापन

2 of 8
संपत नेहरा
दरअसल संपत अपनी गर्लफ्रेंड से बात करता रहता था और पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड के नंबर के जरिये आंधप्रदेश पहुंच गई। यहां हैदराबाद के साथ लगते शहर साइबराबाद के वेंकटरमन कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद अब एसटीएफ की टीम उसका ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे हरियाणा ला रही है। वहीं ये बात सामने आ रही है कि संपत अब लॉरेंस के साथ-साथ दिलप्रीत के लिए भी शार्प शूटर की तर्ज पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 8
संपत नेहरा
चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल है संपत की प्रेमिका
एसटीएफ एसपी अश्वनी शैणवी ने बताया कि संपत नेहरा वैसे तो चंडीगढ़ में रह रहा था, लेकिन वो मूलत: राजस्थान में राजगढ़ का रहने वाला है। संपत नेहरा की लव स्टोरी भी पूरी फिल्मी है। वह खुद शानदार एथलीट था। चंडीगढ़ पुलिस के ही एक मुलाजिम का बेटा है। लेकिन वह अपराध की दुनिया में ऐसा उतरा कि सीधे गैंगस्टर बन गया। इसी बीच उसे प्यार भी चंडीगढ़ की ही एक लेडी कांस्टेबल से हो गया।

 

4 of 8
संपत नेहरा
जैसे पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने लेडी कांस्टेबल से संपर्क किया। वह काफी समय तक पुलिस को इस धोखे में रखे रही कि वह संपत को सरेंडर के लिए मना लेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और संपत यहां से निकलकर आंध्र प्रदेश तक पहुंच गया था। सूत्रों के अनुसार संपत की हिसार की रहने वाली एक लड़की से बात होती थी। वो कुछ दिन पहले सोनीपत एरिया में आया भी था, जिसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी।
विज्ञापन

5 of 8
संपत नेहरा
लेकिन संपत नेहरा हमेशा ही अपनी गर्लफ्रेंड से वॉट्सएप कॉलिंग के जरिये ही बात करता था क्योंकि उसको मालूम था कि अपने नंबर से कॉल करने पर वह पकड़ा जा सकता है। साथ ही वो कुछ दिनों के बाद ही ही अपना नंबर चेंज कर देता था। लेकिन कुछ दिन पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने संपत नेहरा को वॉट्सएप की जगह अपने मोबाइल नंबर से उसके नंबर पर कॉल कर दी।
विज्ञापन

6 of 8
संपत नेहरा
उसकी गर्लफ्रेंड पुलिस की राडार में पहले ही थी तो उसकी ये ही कॉल संपत नेहरा पर भारी पड़ गई। लड़की के मोबाइल को टैप पर लगाया गया था और इससे संपत का नंबर सामने आ गया। संपत नंबर चेंज करता रहता था, इसलिए पुलिस पिछले 15 दिनों से उस नंबर को ट्रेस करने के लिए लगी हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी लोकेशन आंध्रप्रदेश आई और पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

7 of 8
संपत नेहरा
सोशल मीडिया के जरिये संपत के एनकाउंटर की जताई थी आशंका  
लॉरेन्स बिश्रोई गैंग के संपत नेहरा ने पिछले साल पंचकूला के सिविल अस्पताल से एक अपराधी दीपक को फरार कराया था। इस दौरान पुलिस पर गोलियां दागी और अस्पताल में कर्मियों के साथ भी मुठभेड़ के बाद फरार हो गया था। यह अपराध करने के बाद सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिये खुद को अपडेट रखता है। गिरफ्तारी के बाद भी संपत के कुछ दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिये उसका एनकाउंटर होने की आशंका जताई थी। इस बारे में एसटीएफ के एसपी ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
संपत नेहरा
पीयू का पोस्टर ब्वॉय रहा है संपत नेहरा
गैंगस्टर संपत एक गैंगस्टर के तौर पर तो मशहूर हुआ ही, लेकिन वह पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के चुनाव के वक्त भी काफी चर्चा में आ जाता है। क्योंकि संपत नेहरा चुनावी दौर में पोस्टर ब्वॉय के तौर पर प्रस्तुत किया जाता है। दरअसल संपत नेहरा सोपू पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना हुआ है, जिसे लारेंस बिश्नोई की सपोर्ट है। लारेंस बिश्नोई भी एक गैंगस्टर ही है। अब सोपू पार्टी पिछले काफी समय से पीयू के चुनावी मैदान में अपने दावेदार तो नहीं उतारती, लेकिन अपने नेताओं के पोस्टर कैंपस और कॉलेजों में लगाकर प्रचार जरूर करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें