फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

Thu, 25 Sep 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
पुलिस सदर थाने के बाहर जीटी रोड गो सेवकों पर लाठीचार्ज करने के मामले से सुलझ नहीं पाई थी कि गोहाना चौक पर गो सेवकों पर फिर से लाठीचार्ज कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

2 of 11
गो सेवक पिक-अप में अपेक्षा से अधिक भैंस मिलने पर भड़के थे और पिक-अप में तोड़फोड़ कर दी थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

3 of 11
इससे पहले मंगलवार को गोशाला संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य समेत अन्य गो सेवकों पर लाठीचार्ज पर प्रदेशभर के गो सेवक भड़के हुए हैं।

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

4 of 11
मालेरकोटला (संगरूर) में गो हत्या के बाद अवशेष मिलने से पूरे पंजाब में बवाल हो गया है। नाराज हिंदू संगठनों ने पंजाब भर में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

5 of 11
हिंदू संगठनों की ओर से बुधवार सुबह दस से बारह बजे तक सूबे भर में रेलवे ट्रैक जाम रखने का आह्वान किया गया था। वहीं पुलिस प्रशासन ने पहले ही इसके लिए पुख्ता प्रबंध कर रखे थे।
विज्ञापन

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

6 of 11
प्रदेश में कई जगहों पर हिंदू संगठनों से जुड़े़ कार्यकर्ता व गो भक्तों की पुलिस से जमकर झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारी पुलिस और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में एक पुलिस कर्मी के आंख पर चोट आईं।
विज्ञापन

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

7 of 11
प्रदेश में जिला पुलिस की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था।

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

8 of 11
इस दौरान विभिन्न संगठनों ने प्रदेश भर में चल रहे बूचड़खाने बिना देरी बंद करवाने की मांग की। पशुवध के लिए जिम्मेवार आरोपियों पर हत्या का केस चलाने और आरोपियों को बेनकाब किए जाने की मांग की।

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

9 of 11
उधर, मालकोटरा में हिंदू संगठनों से जुड़े नेता बिंदूराम सिंगला ने बताया कि पुलिस की ओर से पशुवध के लिए दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी से संगठन संतुष्ट नहीं है। इस मामले में अभी चार लोग फरार हैं, इसलिए जब तक इस मामले का पर्दाफाश नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

10 of 11
हिंदू संगठनों ने केंद्र की भाजपा और पंजाब की अकाली भाजपा की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदूवादी संगठनों ने रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन

पुलिस की बर्बरता, गौभक्तों पर भांजी लाठियां

11 of 11
वहीं लुधियाना में हिंदू संगठनों के धरने के चलते दिल्ली-अमृतसर जाने वाली स्वर्ण शताब्दी सहित लुधियाना से लोहिया जाने वाली 3एलएल पैसेंजर, पठानकोट से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस, अमृतसर से दाद जाने वाली दादर एक्सप्रेस, जम्मू से मुम्बई जाने वाली मुंबई एक्सप्रेस व आम्रपाली एक्सप्रेस काफी देरी से चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें