फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी शिक्षिका, जिसने होमवर्क न करने पर 50 छात्राओं को मारे डंडे

विज्ञापन
1 of 6
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा होम वर्क नहीं करने पर प्राध्यापिका ने डंडों से पिटाई कर दी। तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसी शिक्षिका, जिसने होमवर्क न करने पर 50 छात्राओं को मारे डंडे

2 of 6
जींद में छात्राओं की पिटाई को लेकर परिजन स्कूल में पहुंच गए और प्राध्यापिका पर छात्राओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करने और उसका तबादला करने की मांग की। स्कूल में लगभग पौने घंटे तक हुए हंगामे के बाद प्राचार्य आजाद सिंह लाठर ने परिजनों को आश्वासन दिया
विज्ञापन

ऐसी शिक्षिका, जिसने होमवर्क न करने पर 50 छात्राओं को मारे डंडे

3 of 6
स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली लगभग आधा दर्जन छात्राओं के परिजन स्कूल के प्रांगण में पहुंचे। यहां परिजनों ने स्कूल में मनोविज्ञान की प्राध्यापिका संध्या पर 11वीं कक्षा की छात्राओं की डंडों से पिटाई करने तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्राध्यापिका उनकी बेटियों को बदनाम कर रही है।

ऐसी शिक्षिका, जिसने होमवर्क न करने पर 50 छात्राओं को मारे डंडे

4 of 6
आरोप है कि प्राध्यापिका ने कक्षा की सभी छात्राओं को होम वर्क दिया था, लेकिन होम वर्क नहीं कर पाने के चलते 19 नवंबर को प्राध्यापिका ने कक्षा की सभी 50 छात्राओं की डंडों से पिटाई कर दी। परिजन मायसिंह, हवासिंह, धर्मबीर ने बताया कि जब उनकी बेटी घर पर पहुंची तो उनके हाथों पर सूजन थी। डंडों की पिटाई से डरकर छात्राएं दो-तीन दिन तक स्कूल में नहीं गईं।
विज्ञापन

ऐसी शिक्षिका, जिसने होमवर्क न करने पर 50 छात्राओं को मारे डंडे

5 of 6
अभिभावक हवासिंह ने बताया कि प्राध्यापिका संध्या ने डंडों से पिटाई की और कक्षा की सभी छात्राओं पर गलत इल्जाम लगाकर उनको बदनाम कर रही है। इसके लिए आज भी जब बात की गई तो प्राध्यापिका ने उनके सामने भी छात्राओं पर इल्जाम लगाए हैं। इसलिए इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी शिक्षिका, जिसने होमवर्क न करने पर 50 छात्राओं को मारे डंडे

6 of 6
प्राध्यापिका संध्या ने कहा कि परिजनों ने अभद्र भाषा तथा डंडों से पिटाई के जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। छात्राओं द्वारा होम वर्क नहीं करने पर केवल धमकाया था। अभद्र भाषा का प्रयोग का तो सवाल ही नहीं उठता। स्कूल के प्राचार्य आजाद सिंह लाठर ने कहा कि स्कूल के माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। प्राध्यापिका के डंडों से पिटाई तथा अभद्र भाषा के जो आरोप लगाए है, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें