फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के बाद अब लेडी 'दबंग' आई सामने, मिलिए इनसे

Tue, 02 Jun 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 9
'दबंग' सलमान खान को तो हर कोई जानता है, लेकिन अब लेडी 'दबंग' भी सामने आ गई है। हैरान हो गए? देखिए, कौन हैं ये लेडी 'दबंग'।
Trending Videos
विज्ञापन

सलमान खान के बाद अब लेडी 'दबंग' आई सामने, मिलिए इनसे

2 of 9
आप सोच रहे होंगे कि ये लेडी दबंग कौन हैं? ये लेडी दबंग हैं राम गोपाल वर्मा की खोज निशा कोठारी। निशा अपनी आने वाली फिल्म में लेडी दबंग का किरदार निभा रही हैं। गौर हो कि निशा वो ही नाम है जोकि वर्ष 2005 के बाद कुछ समय के लिए हिंदी सिनेमा जगत में सेक्स सिंबल के नाम से भी मशहूर हुआ था।
विज्ञापन

सलमान खान के बाद अब लेडी 'दबंग' आई सामने, मिलिए इनसे

3 of 9
भविष्य के प्रोजेक्ट के बारे में निशा कोठारी ने बताया कि वे तेलगू में बुलेट रानी और क्रिमिनल में काम कर रही हैं। दोनों ही फिल्में जल्द ही पर्दे पर आएंगी। इन फिल्मों के बारे में निशा ने बताया कि दोनों ही फिल्में फीमेल ओरिएंटेट है और वो ही लीड कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। निशा ने बताया कि बुलेट रानी में तो वे दबंग फिल्म के सलमान खान का ही रोल प्ले करेंगी। एक तरह से इसे लेडी दबंग भी कह सकते हैं।

सलमान खान के बाद अब लेडी 'दबंग' आई सामने, मिलिए इनसे

4 of 9
वर्ष 2003 में मायानगरी में कदम रखने वाली निशा कोठारी आज कल हिंदी फिल्मों से थोड़ा दूर है। 'सरकार' मूवी में डेब्यू करने के बाद जेम्स फिल्म में मोहित हुड्डा के अपोजिट भी निशा कोठारी ही थीं। हालांकि अधिकतर फिल्में सफल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

सलमान खान के बाद अब लेडी 'दबंग' आई सामने, मिलिए इनसे

5 of 9
इसके बाद से हिंदी सिनेमा से गायब रहने वाली निशा अब तेलगू फिल्मों में सुपरस्टार की हैसियत पर हैं। इसीलिए उनकी आने वाली दो फिल्में ऐसी महिला प्रधान फिल्मे हैं, जिनमें वे ही लीड रोल प्ले कर रही हैं।
विज्ञापन

सलमान खान के बाद अब लेडी 'दबंग' आई सामने, मिलिए इनसे

6 of 9
निशा कोठारी सोनीपत में बाबा रामदेव के पहले गुरुकुल ऋषिकुल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ अमर उजाला की विशेष बातचीत हुई। बातचीत के दौरान निशा ने कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सलमान खान के बाद अब लेडी 'दबंग' आई सामने, मिलिए इनसे

7 of 9
हरियाणा में पहली बार आई निशा कोठारी से जब प्रदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यहां के लोग दूध पीते हैं, मक्खन खाते हैं, तंदुरुस्त रहते हैं। ये ही सुना था ये ही पाया। बकौल निशा मैं कभी किसी भी चीज के बारे में धारणा नहीं बनाती। क्योंकि धारणाएं अधिकतर बार गलत ही होती है।

सलमान खान के बाद अब लेडी 'दबंग' आई सामने, मिलिए इनसे

8 of 9
हाल ही में शिवानंद संस्थान से हठ योगा में डिप्लोमा लेने वाली निशा ने बताया कि वे भी डीवीडी के जरिए लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देंगी। योग के बारे में निशा ने बताया कि असली योग तो केवल हठ योग है। ह का अर्थ है सूर्य और ठ का अर्थ है चंद्रमा। इन दोनों के मिलन से ही योग उत्पन्न हुआ था। भगवान शिव ही योग के जनक हैं। हठ योग को लेकर ही वे हाल में यूएसए में आयोजित शक्ति फेस्टीवल में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन

सलमान खान के बाद अब लेडी 'दबंग' आई सामने, मिलिए इनसे

9 of 9
बातचीत के अंतिम दौर में निशा ने बताया कि वह हमेशा स्टूडेंट ही बने रहना चाहती है। आज स्कूल में पहुंचकर उन्हें अपनी स्कूल लाइफ याद आ गई। निशा के अनुसार एक विद्यार्थी ही सबकुछ सीखने की क्षमता रखता है। जब हम विद्यार्थी से ऊपर उठ जाते हैं तो सीखना छोड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, हमें हर समय सीखते ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें