फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कौन थी हर्षिता दहिया, उसने ऐसा क्या किया था कि घेरकर मार दी 8 गोलियां?

Mon, 23 Oct 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Harshita Dahiya Murder
एक 23 साल की लड़की जो हरियाणा में धीरे-धीरे काफी फेमस हो रही थी। लेकिन अचानक एक दिन उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पढ़िए पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 6
Harshita Dahiya Murder
हरियाणा की मशहूर सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया की उम्र 23 साल थी। उसको बचपन से ही नाचने गाने का शौक था, लेकिन पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भाई भी नहीं था तो मां और तीन बहनें अकेली पड़ गईं, जिसका अपनों ने ही फायदा उठाया।
विज्ञापन

3 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
बहनों की शादी हो गई तो गीता को पेट पालने के लिए शौक को प्रोफेशन बनाना पड़ा और नाम बदल लिया। इस नाम से हर्षिता मशहूर होने लगी थी। हर्षिता बनकर परिवार संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बिखरता चला गया।

4 of 6
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हर्षिता केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ी थी। मां की हत्या हो गई, उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया गया। हर्षिता आगे पढ़ना चाहती थी, बीए में कॉलेज में एडमिशन तो लिया, लेकिन परिवार की परेशानियों और कमाने के चक्कर में उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन

5 of 6
harshita dahiya - फोटो : facebook
जीजा दिनेश दुश्मन बन गया और बहन लता उससे अलग रहने लगी। दूसरी बहन ने भी दिनेश के डर से नाता तोड़ लिया। दिनेश जान का दुश्मन बन गया। उधर, हर्षिता भी अपनी मां की हत्या और अपने ऊपर हुए जुल्मों का बदला जीजा दिनेश कराला से लेना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
harshita dahiya - फोटो : facebook
हर्षिता ने कुछ साल पहले नरेला में दिनेश को खुद गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया था। नरेला थाने में हर्षिता दहिया पर दिनेश कराला की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। दिनेश भी बदला लेने के लिए जेल में बैठकर अपने गुर्गों से रेकी करवा रहा था और आखिरकार वह हर्षिता की हत्या कराने में सफल भी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें