चंडीगढ़ में किसानों का धरना जारी है। हालांकि प्रशासन ने उन्हें 4 सितंबर तक की ही मोहलत दी थी लेकिन बुधवार शाम को किसान नेताओं की एडीजीपी जसकरण सिंह के साथ बैठक में कोई हल नहीं निकला। इसलिए आज दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किसान नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में चीफ सेक्रेटेरी, कैबिनेट मंत्री व अलग-अलग विभागों के अधिकारियों मौजूद रहेंगे। ऐसे में अभी किसानों का सेक्टर-34 स्थित मेला ग्राउंड में धरना वीरवार दोपहर तक जारी रहेगा।