पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़ सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड को पंजाब का मिनी गांव बना दिया है। किसान तीन महीने का राशन लेकर धरने पर बैठ तो गए हैं, लेकिन प्रशासन से उनके पास पक्का मोर्चा लगाने के लिए कोई लिखित अनुमति नहीं है। मौखिक तौर पर पंजाब विधानसभा चलने (4 सितंबर) तक किसानों को यहां रुकने के लिए कहा गया है।
दरअसल, पंजाब खेत-मजदूर यूनियन व भारत किसान यूनियन उगराहां ने चंडीगढ़ प्रशासन से पंजाब सीएम आवास या फिर सेक्टर-17 ग्राउंड में धरना लगाने के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। हालांकि, बाद प्रशासन ने मौखिक तौर पर किसानों को सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में धरना देने की अनुमति दे दी।