फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : 1245 गांवों में निकला किसानों का ट्रैक्टर मार्च, बोले- यह तो ट्रेलर है, फिल्म दिल्ली में दिखाएंगे

Thu, 21 Jan 2021 08:08 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
विज्ञापन
1 of 8
किसानों का ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
26 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित किसानों के ट्रैक्टर परेड से पहले पंजाब में हजारों किसानों ने कई जिलों में पूर्वाभ्यास किया। पंजाब के कई जिलों में किसानों का काफिला ट्रैक्टरों पर निकला। ऐसा ही काफिला पठानकोट की सड़कों पर ही दिखाई दिया। 500 ट्रैक्टर, लगभग 150 कारें और सैकड़ों मोटरसाइकिल पहली बार रैली का हिस्सा बने। साढ़े सात किमी लंबी रैली में जिलेभर से आए किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। ट्रैक्टरों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे और किसान आंदोलन से जुड़े गीत पठानकोट की सड़कों पर गूंजते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सुनाम में खड़ा ट्रैक्टरों का काफिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रैक्टर मार्च पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित लदपालवां टोल प्लाजा से शुरू होकर शहर के विभिन बाजारों से होते हुए फिर लदपालवां टोल प्लाजा पर ही खत्म हुआ। परेड में शामिल ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों की कतार इतनी लंबी थी कि शहर की हर सड़क से निकलते हुए इन्हें काफी समय लगा और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। किसानों ने मोदी सरकार के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के अनुसार पंजाब के 1245 गांवों में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।
विज्ञापन

3 of 8
किसानों का ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये ट्रेलर है, फिल्म दिल्ली में दिखाएंगे
किसान जसवंत सिंह कोठी व गुरदयाल सैनी ने कहा कि खेती कानूनों को रद्द करने के लिए केंद्र सरकार गंभीर नहीं दिख रही। जिसके चलते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की जाएगी। जिसकी गुरुवार को पठानकोट में रिहर्सल की जा रही है। किसानों ने कहा कि अगर अब भी सरकार नहीं जागी तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। आज तो मात्र ट्रेलर दिखाया है, फिल्म दिल्ली में दिखाई जाएगी।

4 of 8
नंगल टोल पर खड़ा किसानों का काफिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसानों ने कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली, जो सरहाली से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होती हुई मल्लांवाला पहुंची। इस मौके पर किसानों ने केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता दर्शन सिंह, सुरजीत सिंह व लखविंदर सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को पंजाब के विभिन्न गांवों में ट्रैक्टर परेड की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब से जत्थे दिल्ली पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पंजाब से दिल्ली पहुंच चुके हैं। गणतंत्र दिवस पर किसान दिल्ली में शांतिपूर्वक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। इस मौके पर संतोख सिंह, दविंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह के अलावा अन्य किसान नेता मौजूद रहे। इसी तरह, फिरोजपुर में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने देहात प्रधान सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में कृषि कानून के विरोध व एनआईए के नोटिस के खिलाफ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के पुतले फूंके। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर में भी ट्रैक्टर रैली
दसूहा विधायक अरुण मिक्की डोगरा के दिशा निर्देश पर गुरुवार को तलवाड़ा में ब्लाक यूथ कांग्रेस के शहर प्रधान अंकित कौशल और धीरज ठाकुर की अध्यक्षता में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टर रैली पौंग बांध मार्ग से शुरू होकर तलवाड़ा के आईटीआई चौक व अलग-अलग हिस्सों से होती हुई बस स्टैंड तलवाड़ा में संपन्न हुई। ब्लॉक तलवाड़ा के अलग-अलग गांवों से युवाओं ने पहुंचकर दिल्ली के सिंघु बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया। मुनीश मदान ने कहा कि कृषि कानूनों का युवा तब तक विरोध करेंगे जब तक इन्हें रद्द नहीं किया जाता। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खू से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना
मक्खू से किसानों का जत्था गुरुवार को दिल्ली रवाना हुआ। किसान अपने साथ खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान लेकर चले। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। किसान हर हाल में 26 जनवरी को दिल्ली में शांतिपूर्वक ट्रैक्टर रैली करेंगे। पंजाब से रोजाना ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। उधर, जलालाबाद में 150 ट्रैक्टरों पर बैठकर 21 गांवों में रैली निकाली गई। गुरुवार सुबह गांव तंबूवाला से 150 ट्रैक्टरों का काफिला सुहेले वाला, लधु वाला उताड, घागा, पक्का काले वाला, वैरोंका, कबरवाला से होते हुए जानीसर में समाप्त हुआ। वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर : किसानों ने की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल 
संगरूर में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में किसानों ने रिहर्सल की। सुनाम की नई अनाज मंडी में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। यूनियन के महासचिव रामशरण सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टरों का काफिला चीमा मंडी, तोलावाल, जखेपल, उगराहां, मौजोवाल, मेदेवास, छाजला और छाजली गांव में पहुंचा। पड़ाव दर पड़ाव ट्रैक्टरों का काफिला विशाल होता गया। अंतिम पड़ाव गांव छाजली में ट्रैक्टरों की संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें