फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में अस्थायी जेल बनी, अर्धसैनिक बल तैनात, मिट्टी-पत्थर डाल दिल्ली की सड़क रोकी

Thu, 26 Nov 2020 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनीपत में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। (सभी तस्वीरें सोनीपत की हैं) - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने सभी पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 से अधिक स्थानों पर नाके लगाकर पुलिस को मुस्तैद रखा गया है। वहीं हलदाना सीमा व राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में भारी पुलिस व अर्धसैनिक बल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में अर्धसैनिक बल की दर्जन भर से अधिक टुकड़ियां तैनात हैं। वहीं जिले भर में 2000 पुलिस जवान सड़कों पर मुस्तैद हैं। एडीजीपी एवं आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार स्वयं स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। आईजी के साथ डीसी श्याम लाल पूनिया और एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने स्थित का जायजा लिया है। प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आईजी रोहतक रेंज ने कहा कि जरूरी काम के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होने दी जा रही। किसानों को दिल्ली में जाने से रोकने के लिए पुलिस को चप्पे-चप्पे पर खड़ा किया गया है। जीटी रोड पर पुलिस की घेराबंदी की गई है। आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार स्वयं व्यवस्था को संभाल रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को कम से कम असुविधा हो। कई मार्ग भी डायवर्ट किए गए हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पंजाब के किसान हरियाणा में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में वे अब दिल्ली में घुसने की फिराक में हैं। किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए सोनीपत में प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिट्टी डालना शुरू कर दिया है। वहीं हलदाना के पास जंजीर से बांधकर पत्थर हाईवे पर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हलदाना सीमा और राई एजुकेशन सिटी में पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा हुआ है। साथ ही सेवली के पास अस्थाई जेल भी बनाई गई है। किसानों की हिरासत को लेकर उन्होंने कहा कि दो दिन पहले कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें