किसानों का दिल्ली कूच।
- फोटो : अमर उजाला
शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोकना लोकतंत्र की आवाज दबाना है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने एलान किया कि किसान नाके नहीं तोड़ेंगे, क्योंकि हिंसक रूप धारण कर संघर्ष करना उनके संगठन की विचारधारा नहीं है। सात दिन के धरने की पूरी तैयारी की गई है। धरने में शामिल महिलाओं के रहने, शौचालय, पुरुषों के लिए प्रबंध, लंगर, बिजली, दवाओं की व्यवस्था की जाएगी। आंदोलन के मद्देनजर यूनियन अपने साथ तीन महीने का राशन साथ लेकर चली है।