उचाना में बैठक करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले भर से करीब 1500 ट्रैक्टर शुक्रवार को दिल्ली के लिए निकले। वहीं टोल पर जारी धरने को हटाने की योजना बना रहा प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। किसानों ने कहा कि सरकार अब बलपूर्वक आंदोलन को समाप्त करवाना चाहती है। यदि ऐसा किया गया तो इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। किसान किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। राजपुरा, कंडेला, शाहपुर, खरकरामजी सहित कई गांवों से लोग गुरुवार रात को ही ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से दिल्ली गए थे।