81वें किलारायपुर खेल मेले के अंतिम दिन दर्शकों में खेल मेले के प्रति उत्साह देखने को मिला। इस दौरान घोड़ा दौड़, खच्चर दौड़, एथलेटिक, बुजुर्गों की दौड़, लड़कों व लड़कियों की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
2 of 7
Kila raipur punjab
वहीं पीठ पर वजन उठाना, दांतों से वजन उठाना, दोनों हाथों से दो बुलेट को रोकना, हाथों पर खड़े होकर दंड लगाना, 14 इंच के रिंग में से तीन लड़कों का निकलना, मग्घर के निहंगो के करतब, पीएपी पुलिस के जवानों के बुलेट पर करतब भी, पावर पैराग्लाइडिंग के करतब ने सबको को हैरान कर दिया। किलारायपुर खेल मेले के अंतिम दिन फूड सप्लाई कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
Kila raipur punjab
अंतिम दिन हुए मुकाबलों में घोड़ो की दौड़ में बस्सी गुजरा के हरमन सिंह पहले, ककराली के बलबीर सिंह दूसरे और ककराली के जुजार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। घोड़े की रेहड़ा दौड़ में लोहात बड़ी का राज खान पहले, जंड का हरविंदर सिंह दूसरे और कंगवाल का नवाब तीसरे स्थान पर रहा।
4 of 7
Kila raipur punjab
खच्चर दौड़ में जोधा का जिंदर पहले, बघौर का धर्म सिंह दूसरे और बलोवाल का बंत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ (75-80 आयु वर्ग) में धनौला के छज्जु राम पहले, तरनतारन के सकत्तर सिंह दूसरे और फुलेवाल के तेजा सिंह तीसरे स्थान पर, 80 से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खन्ना का निछत्तर सिंह पहले, फुलेवाल का तेजा सिंह दूसरे और मनसूरा का निछत्तर सिंह तीसरे स्थान पर, 200 मीटर लड़कों की दौड़ में जालंधर का रघुवीर सिंह पहले, फतेहगढ़ साहिब का जतिंदर पाल सिंह दूसरे और पटियाला का अर्शदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
5 of 7
Kila raipur punjab
100 मीटर ट्राईसाइकिल रेस में किलारायपुर के सुक्खा पहले, लुधियाना का जोगिंदर कुमार दूसरे और लुधियाना का निरंजन सिंह तीसरे स्थान पर, लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में संगरूर की अमनदीप कौर पहले, पटियाला की बीरपाल कौर दूसरे और पटियाला की नवजोतल कौर तीसरे स्थान पर रही। एमआरएफ ट्रैक्टर टायर रोलिंग रेस में रहिदा का महोमक मुरीक पहले और प्रतापवाला का कमलजीत दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
6 of 7
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब
- फोटो : अमर उजाला
800 मीटर लड़कों की दौड़ में पटियाला का अर्शदीप पहले, लुधियाना का दलजीत सिंह दूसरे और खन्ना का जगदेव सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 70 किलो कबड्डी मुकाबले में टीम हमीद ने चंदनवाल को 26-20 के अंतर से मात दी। लड़कियों के हाईजंप मुकाबले में पटियाला की ज्योति पहले, पटियाला की रीतू दूसरे और पटियाला की खुशप्रीत कौर तीसरे स्थान पर, लड़कों के हाईजंप मुकाबले में पटियाला का लवप्रीत सिंह पहले, संगरूर का राजीत दूसरे और लुधियाना का अर्शदीप सिंह तीसरे स्थान पर, ट्रैक्टर-ट्राली लोडिंग अनलोडिंग में संगरूर पहले और मस्तवाणा दूसरे स्थान पर रहा।
आठ किलो मीटर लड़कों की साइकिल रेस में लुधियाना के तीनों खिलाड़ी साहिल, अमनदीप सिंह और हरसिमरनजीत सिंह क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों के हाईजंप में पटियाला का लवप्रीत पहले, संगरूर का राजीत और लुधियाना का अर्शदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहा। भगवंत मेमोरियल हॉकी गोल्ड कप मुकाबले में हंस कला ने जरखड़ को करीबी मुकाबले 6-5 से मात देकर जीत हासिल की। रस्सा कस्सी मुकाबले में तरनतारन का तूतन पहले और नवांशहर का शंकर दूसरे स्थान पर रहा। ओपन कैटेगिरी बुर्ज दोना पहले और चहीदू दूसरे स्थान पर रहा।