75 से 80 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में 79 वर्षीय छज्जू ऐसे दौड़े कि जिसने भी देखा, बस यही बोला- वाह!
विज्ञापन
2 of 8
Kila raipur punjab
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पंजाब के लुधियाना में 81वें किला रायपुर खेल मेले के आखिरी दिन बुजुर्गों की दौड़ आयोजित की गई। इसके अलावा मेले में घोड़ा दौड़ व मग्घर सिंह के जांबाजों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। तरनतारन के 65 वर्षीय स्वर्ण सिंह ने ढाई क्विंटल का वजन पीठ पर उठा कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 8
Kila raipur punjab
इसके साथ ही उन्होंने तरनतारन के बलबीर सिंह की छाती पर पांच ईंटें रखकर हाथों से तोड़ी। स्वर्ण सिंह ने बताया कि वह 50 साल से वजन उठा रहे है और 15 सालों से किलारायपुर मेले में आ रहे हैं। वह 4 क्विंटल तक वजन उठा लेते हैं। वहीं मोगा जिले के निशक्त बलदेव सिंह ने हाथों पर खड़े होकर दंड लगाए। उन्होंने बताया कि वह पहले सिखलाई का काम करते थे लेकिन अब मेलों में जाकर करतब दिखाकर आजीविका कमा रहे हैं।
4 of 8
Kila raipur punjab
छज्जू राम 79 की उम्र में भी तंदुरुस्त
75 से 80 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में 79 वर्षीय छज्जू राम ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना दौड़ लगाते है। वह 5 किलो मीटर की वाक और 2 किलोमीटर की स्प्रीट लगाते है। इंडिया लेवल पर वह लांग, जंप, ट्रिपल जंप पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। वेटरनर टूर्नामेंट जोकि लखनऊ में हुआ था उसमें 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन
5 of 8
Kila raipur punjab
दोनों हाथों से दो बुलेट को रोका
तरनतारन के लवप्रीत सिंह ने दो बुलेट को दोनों हाथों से रोककर अपने बाजुओं का दम दिखाया। 19 वर्षीय लवप्रीत ने बताया कि वह चार साल से यह कर रहे है। इसके अलावा वह एक बार में 500 दंड भी लगा लेते है और वेट लिफ्टिंग में 80 की बैंच प्रेस भी लगाते है।
विज्ञापन
6 of 8
Kila raipur punjab
14 इंच के रिंग से निकले तीन युवक
14 इंच के छोटे से रिंग में निकलने का करतब तरनतारन के तीन युवकों ने दिखाया। अंग्रेज सिंह, मनजिंदर सिंह और सगराज सिंह ने यह करतब दिखा सबको हैरान कर दिया। अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह दांतों से 90 किलो वजन भी उठा लेते है। वहीं मनजिंदर सिंह ने बताया कि वह हाथों से 7 मिनट में 300 दंड लगा लेते है।
विज्ञापन
7 of 8
Kila raipur punjab
दांतो से उठाया 80 किलो वजन
मोगा के 23 वर्षीय परमिंदर सिंह ने दांतो से 80 किलो वजन और उस पर एक बच्चा बैठाकर उठाया। परमिंदर सिंह ने बताया कि 10 साल से किलारायपुर खेल मेले में भाग लेते आ रहे हैं।
पावर पैराग्लाइडिंग में पंजाब पुलिस के जवान ने दिखाया हुनर
श्री मुक्तसर साहिब से आए सुखचरण सिंह ने किलारायपुर खेल मेले में भाग लेकर अपनी कला के हुनर दिखाए। सुखचरण सिंह ने बताया कि वह पंजाब पुलिस मुक्तसर में हेड कांस्टेबल हैं। वह पिछले 5-6 सालों से यहां आ रहे हैं। हिमाचल से इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह से इसकी ट्रेनिंग हासिल की है। गुरप्रीत सिंह 2003 से लेकर अब तक इंडिया में कई जगहों पर अपने करतब दिखा चुके है। सुखचरण सिंह ने बताया कि पंजाब वह पहले आदमी हैं जिन्होंने ज्वाय राइडिंग शरू की हुई है। पैराग्लाइडिंग के लिए साजो सामान उन्होंने साढ़े 6 लाख की कीमत का इटली से मंगवाया है।