फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथः आज सुहागिनों को चांद का इंतजार... मेहंदी-शॉपिंग साथ-साथ

Wed, 19 Oct 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ
आज करवा चौथ है। सुहाग की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास पर हैं। चांद और पिया के दीदार को बेताब हैं। देखिए तैयारियां।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ
आज कार्तिक कृष्णपक्ष चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी है। इसे ही करवाचौथ का व्रत कहा जाता है। बीते दिन मंगलवार को रात 10 बजकर 48 मिनट पर चतुर्थी तिथि का प्रारंभ हो गया ​था, जो आज शाम सात बजकर 32 मिनट तक रहेगी। वहीं आज चंद्रमा का उदय रात आठ बजकर 45 मिनट पर होगा, जो कि शुभ फल देने वाला है। आज 100 साल बाद चार दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जो 100 व्रतों के समान फल देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ
पिछले कई दिन से इस त्यौहार की तैयारियों में जुटी हैं सुहागनें। पूरा-पूरा दिन बाजार गुलजार रहे। चूड़ियों की दुकानों पर खरीदारी वाली महिलाओं की कतारें लगी रहीं। वहीं मेहंदी लगाने वालों की चांदी रही। महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करती रहीं। मार्केट में मेहंदी की दुकानों पर पति बच्चों को संभालते नजर आए। ब्यूटी पार्लरों और कपड़ों के शोरूम के अलावा ज्वेलरी शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ रही।

4 of 5
करवा चौथ
मंगलवार को शृंगार के अलावा मिठाई की खूब बिक्री हुई। कई स्वीट शॉप संचालकों ने तो सरगई का गिफ्ट पैक बनाकर सजाया। इसकी कीमत 300 से लेकर 5000 रुपये तक है। इस पैक को खास तरह की पैकिंग में दुकानों पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि शहर के कई प्रमुख ब्यूटी पार्लर पर कई दिन पहले बुकिंग शुरू हो गई थी। यही स्थिति मेहंदी वालों की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ
वहीं, त्यौहार को लेकर चल रही तैयारियों के मद्देनजर पुलिस भी मुस्तैद नजर आई। महिलाओं की इधर उधर आवाजाही के चलते कई जगहों पर पार्किंग फुल हो गई तो लोगों को गाड़ियां निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए पंचकूला में पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी। पुलिस ने कई स्थानों पर नाके लगाए, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें