आशीर्वाद देने शादी में आई और खूनी लीला कर गई बंदूकों वाली साध्वी का ये कदम देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
2 of 10
करनाल साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : self
सगाई समारोह में एक महिला की मौत हो गई थी जिसकी हत्या में नामजद साध्वी की तलाश में पुलिस की चार टीमें तलाश कर रही थी, उसने आज अचानक सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 10
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
आत्मसमर्पण करने की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने साध्वी देवा को 10 दिन के रिमांड पर देने की मांग की थी।
4 of 10
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
न्यायधीश ने याचिका पर सुनवाई करते हुए 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
5 of 10
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें, दो दिन पहले संत नगर निवासी हरकिशन मेहता के पुत्र विक्की की सगाई का समारोह सावित्री गार्डन में आयोजित किया गया था। डीजे पर परिवार के सदस्य नाच-गा रहे थे।
विज्ञापन
6 of 10
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
समारोह में साध्वी देवा ठाकुर अपने करीब आठ हथियारबंद चेलों के साथ आशीर्वाद देने के लिए पहुंची थी। चेलों ने स्टेज पर चढ़कर बंदूकें निकालीं और हवाई फायर करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
7 of 10
साध्वी ने किया आत्मसमर्पण
देवा ठाकुर ने भी अपनी बंदूक से हवाई फायर किए। इस दौरान एक फायर स्टेज के सामने बैठे भाई लालो गुरुद्वारा के प्रधान सुखविंदर सिंह के कंधे पर लगी। इससे वह नीचे गिए गए।
8 of 10
साध्वी ने किया आत्मसमर्पण
इसके बाद एक गोली महिला सुनीता की छाती में आकर लगी। छर्रे लगने से वहां मौजूद ज्योति नगर निवासी अमरजीत सिंह, न्यू प्रीतम नगर निवासी अनिल और इंदिरा नगर निवासी विनोद जख्मी हो गए।
9 of 10
साध्वी ने किया आत्मसमर्पण
वहीं 11 वर्षीय बच्ची मनस्वी के सिर में छर्रे लगे हैं। एक साथ छह लोगों को गोली लगने से पंडाल में भगदड़ मच गई।
समारोह में मौजूद लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां सुनीता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने देवा ठाकुर व उसके चेलों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया था।