फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं संग हादसा, 7 लोगों की मौत, देखें हादसे की पहली तस्वीरें

Tue, 01 Aug 2017 09:18 AM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
karnal pilgrims pickup accident
हरिद्वार में स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया, जिसमें बच्चे समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। देखिए एक्सीडेंट के बाद की पहली तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
karnal pilgrims pickup accident
हादसा हरियाणा-यूपी बॉर्डर से कुछ किलोमीटर दूरी पर हरियाणा के ढाकवाला गुजरान गांव के पास हुआ। करनाल के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी मेरठ रोड पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगने से पिकअप के परखच्चे उड़ गए और सात लोगों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
karnal pilgrims pickup accident
वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार लोगों को गंभीर हालत होने के कारण रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद से मृतकों के गांव में मातम छाया हुआ है। घायलों को करनाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां से 2 लोगों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 

4 of 6
karnal pilgrims pickup accident
डीएसपी विवेक चौधरी, सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ ट्रामा सेंटर में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि सभी लोग फैक्ट्रियों में मजदूरी करते हैं और फैक्ट्री मालिक द्वारा सावन जोत महोत्सव मनाया जा रहा था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए वे गए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
karnal pilgrims pickup accident
मृतकों में रजत वासी मंगलवार, सुधाकर वासी नेवल, इंद्र वासी नगला मेघा, रणजीत, संजीव वासी मंगलपुर, विकास वासी कुंजपुरा, चालक रविंद्र वासी मंगलपुर शामिल हैं। सेठपाल, निखिल, देसराज, सागर उर्फ प्रिंस, रोहित, राहुल और सागर निवासी मंगलपुर, गुड्डी देवी, कृष्णा मोहिदिनपुर, अमित शिव कालोनी, सुजाता, सुधांशु निवासी नेवल, अजय निवासी पुंडरक घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karnal pilgrims pickup accident
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। हादसे में पिकअप के पीछे चल रही गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। इसमें मेरठ निवासी अनिल अग्रवाल करनाल की तरफ आ रहे थे, जो बाल बाल बच गए। क्यों​कि टक्कर लगने के बाद गाड़ी में एयरबैग खुल गए थे, जिसके कारण उनकी जान बच गई। कार में सवार सभी 4 लोग सुरक्षित हैं। वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें