फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: 171 रन बनाकर तहलका मचाने वाली हरमन भावुक हुई, जाहिर की एक ख्वाहिश

Tue, 01 Aug 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
171 रन बनाकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाली हरमनप्रीत कौर घर पहुंची तो शानदार स्वागत देखकर भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने एक ख्वाहिश जाहिर की।
विज्ञापन

2 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
हरमनप्रीत ने बताया कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी ने उन्हें स्टार बना दिया है। अब उनका सपना टी20 वर्ल्ड कप जीतना है। इसके लिए वे जल्दी ही तैयारी शुरू कर देंगी। फिलहाल वे कंधे में दर्द होने की वजह से आराम करेंगी। परिवार के साथ समय बिताएंगी और मां के हाथ से बनी दाल फुल्का खाएंगी। बता दें कि इंग्लैंड में महिला विश्व कप में शानदार पारी खेलने वाली तूफानी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर का रविवार को मोगा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ। 
विज्ञापन

3 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
अमृतसर हवाई अड्डे पर उन्हें लेने पारिवारिक सदस्य व अन्य लोग पहुंचे थे। डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने उनका स्वागत किया। उसके बाद खुली जीप में सवार क्रिकेटर विभिन्न बाजारों से होती हुईं अपने गांव दुनेके शाम को पहुंची। इस दौरान सभी हरमनप्रीत की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। हरमनप्रीत ने कहा कि हमारा कभी भी इस तरह का स्वागत नहीं हुआ, इसलिए आंखें भर आईं। खुशी है कि खेल के बदले हमें यह पहचान मिली है। 

4 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर रविवार शाम मोगा के गांव लंडेके पहुंची। यहां प्रशासनिक अफसरों और राजनेताओं के साथ फैंस ने उनका फूलों की बारिश से जोरदार स्वागत किया। गांव के गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद जगह-जगह स्वागत के बीच उनका काफिला दुन्नेके स्थित घर पहुंचा। हरमन मुम्बई से दिल्ली तथा वहां से अमृतसर रविवार दोपहर ही पहुंच गई थी, लेकिन शाम 5 बजे ही घर पहुंच पाईं। 
विज्ञापन

5 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
घर पहुंचकर हरमनप्रीत ने कहा कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 115 गेंदों में 171 रनों की पारी उसके क्रिकेट कैरियर की सबसे यादगार पारी है। इस पारी ने उसे रातों रात स्टार बना दिया। यूं तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि है, लेकिन फाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला कड़ा रहा। इससे हमने काफी कुछ सीखा जो भविष्य में हमारी जीत को यकीनी बनाएगा। हरमन ने कहा कि लंबे समय बाद घर लौट कर सुखद महसूस कर रही हूं। 
विज्ञापन

6 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
हरमनप्रीत ने बताया कि शुक्रवार को वे दिल्ली में थी। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इसके बाद उनका सीधे मोगा आना था, लेकिन कंधे में दर्द को देखते हुए मुंबई चली गई थीं। वहां कुछ टेस्ट हुए और डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। वहां से ही दिल्ली होते हुए वे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची। डॉक्टर ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत ने बताया कि अभी वे मुंबई में रेलवे में तैनात हैं। पंजाब पुलिस की तरफ से उसे जो डीएसपी पद का ऑफर किया गया है, उस पर वे विचार करेंगी। परिवार के साथ सलाह करने के बाद ही ऑफर पर फैसला करेंगी। हरमन ने कहा कि पंजाब पुलिस में नौकरी करना उसका सपना है। एक तो अपना एरिया है, दूसरे परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। 9 साल के इंतजार के बाद पंजाब सरकार ने ये ऑफर देकर मेरा मान बढ़ाया है, इसके लिए शुक्रगुजार हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें