फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवाओं ने बनाया रिमोट से कंट्रोल होने वाला हेलीकॉप्टर, 40 मिनट हवा में रह सकता है

Sat, 27 Jul 2019 06:25 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
मॉडल प्रदर्शित करते एनसीसी कैडेट - फोटो : अमर उजाला
गजब के हुनर को सलाम, दो युवाओं ने एक ऐसा हेलीकॉप्टर बनाया, जो रिमोट से कंट्रोल होता है और करीब 40 मिनट तक हवा में रहकर काम कर सकता है। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
मॉडल प्रदर्शित करते एनसीसी कैडेट - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जब दोनों युवाओं ने इस हेलीकॉप्टर को उड़ाकर दिखाया तो एयरफोर्स के अफसर देखते ही रह गए। हरियाणा के करनाल जिले में सेक्टर 14 स्थित राजकीय महाविद्यालय में हरियाणा एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की ओर से एयरो मॉडलिग शो का आयोजन किया गया। इस शो में 60 एनसीसी कैडेट ने हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट उड़ाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
मॉडल प्रदर्शित करते एनसीसी कैडेट - फोटो : अमर उजाला
एनसीसी कैडेट श्रवण और पारस ने आरसी रेडियो कंट्रोल हेलीकॉप्टर तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक, इसे बनाने में आठ दिन का समय लगा और करीब दो लाख रुपये का खर्च आया है। यह 40 मिनट तक हवा में रहकर काम कर सकता है। वहीं कैडेट मोनिका और विजेता ने मिराज- 2000 व जगुआर के स्टेटिक मॉडल प्रदर्शन किए। दोनों बाल्सा वुड से बनाए गए हैं।

4 of 5
मॉडल प्रदर्शित करते एनसीसी कैडेट - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, जूनियर वारंट ऑफिसर बीके सिंह शामिल हुए। कैडेट ने एएनओ सुरेश कुमार दुग्गल और यूनिट के ऐरो मॉडलिग इंस्ट्रक्टर जगदीप कपिल की देखरेख में तीन श्रेणी के एयरक्राफ्ट उड़ाकर दिखाए। कैडेट शुभम और अनिल ने कंट्रोल लाइन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र काफी उत्साहित दिखे और पूरा कॉलेज तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मॉडल प्रदर्शित करते एनसीसी कैडेट - फोटो : अमर उजाला
एएनओ सुरेश दुग्गल ने बताया कि छह महीने से कैडेट ट्रेनिंग ले रहे हैं और इसी दौरान सभी ने मॉडल बनाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए भी प्रेरित किया गया। एनसीसी से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया कि, कारगिल दिवस के मौके पर एयर मॉडलिंग शो आयोजित करने का मकसद विद्यार्थियों को एनसीसी का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें