फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द और ले लीं 4 जानें, मां-बाप का सच कुछ और निकला

Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Kapurthala Suicide
युवक ने सुसाइड नोट में दर्द बयां किया और 5 भाई बहन कत्ल कर दिए। खुद की जान भी ले ली, लेकिन मां बाप का सच तो कुछ और ही है, जिससे पुलिस परेशान है।
विज्ञापन

2 of 8
Kapurthala Suicide
पंजाब के कपूरथला में हुई इस हृदयविदारक घटना से हर कोई हैरान है। युवक ने अपने 6 भाई बहनों को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। पांच की मौत हो गई और छठा अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है। यह कदम उठाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा। उसमें गरीबी और पैसे की तंगी को जिंदगी खत्म करने का कारण बताया।
विज्ञापन

3 of 8
Kapurthala Suicide
वहीं, पांच कत्ल करके सुसाइड करने वाले अभिमन्यु के बारे में लोगों का कहना है कि वह अजीत नगर में नाई की दुकान चलाता था, उसका काम अच्छा था। फिर उसने यह कदम क्यों उठाया। पिता राजकिशोर ठाकुर भी कहते हैं कि उनका बेटा आर्थिक तंगी से परेशान था, क्योंकि बहनें बड़ी हो रही थीं, उनकी शादी करनी ​थी। इसलिए वह परेशान था और उसने इतना संगीन कदम उठा लिया। 

4 of 8
Kapurthala Suicide
इन सभी से अलग मृतकों की मां गीता देवी कहती हैं कि पति राज किशोर और अभिमन्यु अलग-अलग सैलून चलाते थे। घर में कोई आर्थिक तंगी नहीं थी और काम भी ठीक था, फिर भी अभिमन्यु ने यह कदम उठा लिया। यह बात मेरी समझ से परे है। घर में कोई लड़ाई-झगड़ा भी नहीं था। यह सब सुनकर पुलिस काफी हैरान है और उलझ गई है।
विज्ञापन

5 of 8
Kapurthala Suicide
मृतक अभिमन्यु ने सुसाइड नोट में मां बाप का ही बखान किया है। अभिमन्यु ने लिखा - ‘मैं अपने पूरे होश-हवास में सुसाइड नोट लिख रहा हूं। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं। मैं मम्मी पापा जी को कभी दुखी नहीं दे सकता। मुझे बहुत तकलीफ होती है, जब मैं अपने मम्मी पापा को चिंतित होते देखता हूं। मम्मी-पापा जी ने हमारे लिए बहुत तकलीफें सही हैं। मम्मी-पापा जी आप हमारे भगवान हैं, आप ही हमारी पूरी दुनिया हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Kapurthala Suicide
अभिमन्यु ने लिखा कि मम्मी पापा, आप हमारी ख्वाहिश पूरी करते हैं। अपने लिए कुछ नहीं करते। आप अपने हिस्से की सारी खुशियां हमें दे देते। मम्मी-पापा जी हम बहुत शरारती हैं, हमने आपको कभी खुशी नहीं दी, हमें बहुत तकलीफ होती है, जब आप परेशान रहते हैं। पुलिस अंकल आपसे हमारी हाथ जोड़कर विनती है कि यह सब मैंने अपनी मर्जी से किया है। मेरे मम्मी-पापा को परेशान न करें।’
विज्ञापन

7 of 8
Kapurthala Suicide
अभिमन्यु ने लिखा कि ‘आई मिस यू मम्मी-पापा जी, मैं अपने साथ चार और मासूम की जान ले जा रहा हूं। मुझ जैसे नालायक बेटे को माफ कर दीजिएगा।’ मंगलवार रात को अभिमन्यु ने अपने छोटे भाई-बहनों को बर्गर में जहर खिलाने से पहले सुसाइड नोट में यह सब लिखा। सुसाइड नोट पुलिस को छानबीन के दौरान अभिमन्यु की जेब से मिला। साथ में कीटनाशक दवा भी मिली।
विज्ञापन

8 of 8
Kapurthala Suicide
एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि डीसी मोहम्मद तैयब मामले की मजिस्ट्रेट जांच एसडीएम कपूरथला नयन भुल्लर को सौंपी है। सिविल अस्पताल में भर्ती हरि आनंद ने रात के समय किसी भी तरह की लड़ाई की बात से इंकार किया है। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। थाना सिटी के एसएचओ जतिंदरजीत सिंह ने फिलहाल 174 की कार्रवाई की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें