कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन कुंवारी बुआ' से चर्चित हुई उपासना सिंह ने हाल ही में कृष्णा के कॉमेडी शो को छोड़ दिया और चैनल पर संगीन आरोप जड़े। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 5
उपासना सिंह ने कृष्णा का कॉमेडी नाइट्स बचाओ शो छोड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
अभिनेत्री उपासना सिंह पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं। कई फिल्मों में काम कर चुकी उपासना सिंह ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में शो छोड़ने के कई कारण गिनाए। उपासना के मुताबिक, "यह शो 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' नहीं, बल्कि 'कॉमेडी नाइट्स डेड' है। उन्होंने मुझे एग्रीमेंट में धोखा दिया।
विज्ञापन
3 of 5
उपासना सिंह ने कृष्णा का कॉमेडी नाइट्स बचाओ शो छोड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
उपासना सिंह ने बताया कि चैनल ने उन्हें सही तरीके से पेमेंट भी नहीं की। मैने 4 महीने काम किया, लेकिन मुझे सिर्फ दो दिन का पैसा मिला। उन्होंने कहा कि वे मुझे हर 30 दिन में पेमेंट करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।" कहा कि मैं हर एपिसोड में दिखाई दूंगी, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।
4 of 5
उपासना सिंह ने कृष्णा का कॉमेडी नाइट्स बचाओ शो छोड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
उपासना के मुताबिक, मेकर्स को लगता था कि मैं अब भी कपिल शर्मा की टीम का हिस्सा हूं। उन्होंने मुझे टीम में इसलिए रखा, क्योंकि मैं कपिल के शो की अहम मेंबर थी। मेकर्स ने उनसे कोई और कॉमेडी शो न करने के लिए भी कहा था। मेकर्स चाहते थे कि मैं यह लिखकर दूं कि मैं कोई और कॉमेडी शो नहीं करूंगी।
उपासना सिंह ने कृष्णा का कॉमेडी नाइट्स बचाओ शो छोड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
उपासना से जब पूछा गया कि क्या कपिल की टीम में जाएंगी। इसपर वे बोलीं कि खुद नहीं कहूंगी। मेरे पास काम की कमी नहीं है। फिलहाल, मैं 'संतोषी मां' कर रही हूं। मैंने कपिल की टीम के साथ न जाने का जो फैसला लिया, वो सही नहीं रहा। 18 साल के करियर में पहली बार मेरा बुरा अनुभव रहा।