फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन बॉर्डर पर सैनिक डेढ़ माह से लापता, प्रशासन ने दिए बेतुके आदेश

Thu, 03 Nov 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
कैथल का महावीर सिंह चीन बॉर्डर पर लापता
चीन बॉर्डर पर देश सेवा में तैनात सैनिक पिछले डेढ़ महीने से लापता है, वहीं, प्रशासन ने बेतुके आदेश दे डाले। देखिए, पूरी खबर।
विज्ञापन

2 of 6
कैथल का महावीर सिंह चीन बॉर्डर पर लापता
मामला, हरियाणा के कैथल जिले का है। कलायत के सूबेदार महावीर सिंह की ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश में चीन बार्डर पर थी। डेढ़ माह पहले वे चीन बार्डर से लापता हो गए, जिसकी जांच अंबाला हेड क्वार्टर जीसीओ समेत सेना आईबी की टीम कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
कैथल का महावीर सिंह चीन बॉर्डर पर लापता
महावीर सिंह के परिवार में पत्नी सुदेश के अलावा तीन बेटियां व एक बेटा है। पत्नी सुदेश ने बताया कि करीब दो माह से उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। बच्चे भी सारा दिन रोते रहते हैं, लेकिन कोर्ट के आदेशों की आड़ में जिला प्रशासन परेशान कर रहा है।

4 of 6
कैथल का महावीर सिंह चीन बॉर्डर पर लापता
आरोप है कि उनका मकान तालाब की जगह पर कब्जा करके बना है, पर उन्होंने पाई-पाई जोड़कर मकान खरीदा है। इसका एक-एक प्रमाण उनके पास है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जब वर्ष 2009 की निशानदेही के अनुसार मकान तालाब क्षेत्र में नहीं है तो क्यों आए दिन आशियाना ढहाने का भय परिवार को दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
कैथल का महावीर सिंह चीन बॉर्डर पर लापता
सुदेश रानी ने कहा कि पति महावीर सिंह को ढूंढने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पीएम नरेंद्र मोदी और सेना अध्यक्ष को पत्र लिखा है। मैंने चिटठी में मकान गिराने का भी जिक्र किया है। मंगलवार को श्यो सिंह राणा, राकेश कुमार, पाला राम, भूषण, दिनेश कुमार, डीपी सहारण, जोगेंद्र सिंह ने सैनिक की पत्नी सुदेश रानी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैथल का महावीर सिंह चीन बॉर्डर पर लापता
क्या कहते हैं डीसी: उधर इस बारे में कैथल के डीसी रविप्रकाश गुप्ता का कहना है कि उन्हें सैनिक के लापता होने की जानकारी है। कब्जा हटाने की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है। कुछ भी गलत नहीं किया जा रहा और न ही गलत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें