फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबी 3 साल की मासूम, देखें तस्वीरें

Sun, 03 Jan 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
1 of 8
ईंटों से भरी टॉली के नीचे दबने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बच्ची के दादा गंभीर घायल हो गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबी 3 साल की मासूम, देखें तस्वीरें

2 of 8
घटना हरियाण के कैथल की है। बालाजी कॉलोनी में लोगों ने करीब बीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली के नीचे से दोनों को बहार निकाल लिया लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरी कॉलोनी में मातम छा गया है। बच्ची का पिता मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहा है।
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबी 3 साल की मासूम, देखें तस्वीरें

3 of 8
जानकारी के अनुसार गांव नंदसिंह खेड़ा (बरटा) निवासी सुरेश कुमार बालाजी कॉलोनी में अपने मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके घर उसके गांव से उसका चाचा रामपाल ईंटों से भरी ट्राली लेकर पहुंचा। वे दोनों दोपहर का खाना खाने के बाद घर से निकले। घर के सामने ही खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को सुरेश खुद ही चलाने लगा। वहीं उसका चाचा रामपाल ट्राली के ऊपर बैठ गया।

ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबी 3 साल की मासूम, देखें तस्वीरें

4 of 8
इसी बीच सुरेश की साढ़े तीन साल की बेटी मानसी भी ट्राली पर बैठने की जिद करने लगी। उसकी मां ने उसे भी ट्राली में बैठे रामपाल के पास बैठा दिया। अभी ट्रैक्टर स्टार्ट ही किया ही था कि सड़क की साइड में खाली पड़े प्लॉट में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गए। ट्राली के ऊपर बैठे रामपाल व मासूम मानसी भी नीचे दब गए। मानसी ट्राली के बीच में तो रामपाल कमर से नीचे के हिस्से तक ट्राली के नीचे दब गया।
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबी 3 साल की मासूम, देखें तस्वीरें

5 of 8
हादसा होते ही लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने महज 15 से 20 मिनट में ट्राली के नीचे से ईंटें निकालते हुए दोनों को बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक मानसी की मौत हो चुकी थी। एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल रामपाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबी 3 साल की मासूम, देखें तस्वीरें

6 of 8
मानसी की मां ने अपने ही हाथों से अपनी बेटी को ट्राली में बैठाया था लेकिन उसे क्या पता था कि वह उसे मौत की गोद में बैठा रही है। कुछ समय पहले तक चहक रहे पूरे परिवार पर अचानक हुए हादसे के बाद जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो।
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबी 3 साल की मासूम, देखें तस्वीरें

7 of 8
कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि बच्ची की मां ने गांव से आए उसके दादा के पास यह सोच कर बैठाया था कि गली के नुक्कड़ पर उसे उतार लेगी लेकिन उसे क्या पता था कि वह नहीं बचेगी।
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबी 3 साल की मासूम, देखें तस्वीरें

8 of 8
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि यह एक दुखद हादसा है। ओवरलोडिंग सहित 304ए के तहत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें