डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ एक टीवी कार्यक्रम में टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया। डेराप्रेमियों ने थाने का घेराव करने जमकर हंगामा किया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
राम रहीम के खिलाफ टिप्पणी पर डेराप्रेमी भड़के, थाना घेरा
2 of 6
मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। चैनल पर कार्रवाई की मांग पर को लेकर दिए गए अल्टीमेटम के समाप्त होते ही बुधवार सुबह 11 बजे सैकड़ों की संख्या में डेरा अनुयायी शहर थाने में आ धमके और सिटी एसएचओ से मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
राम रहीम के खिलाफ टिप्पणी पर डेराप्रेमी भड़के, थाना घेरा
3 of 6
एसएचओ दिनेश कुमार ने जब इस मामले में आनाकानी की तो अनुयायियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पुलिस विभाग के खिलाफ थाने में ही नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ डेरा प्रेमियों ने थाने का गेट बंद कर पीसीआर रोकने का भी प्रयास किया। मामला बिगड़ते देख एएसएसपी गंगाराम पूनियां भी सिटी थाने पहुंच गए लेकिन वे भी डेरा प्रेमियों को शाम तक मनाने में नाकाम रहे।
राम रहीम के खिलाफ टिप्पणी पर डेराप्रेमी भड़के, थाना घेरा
4 of 6
डेरा प्रेमियों के भंगीदास लक्ष्मण दास अरोड़ा ने आरोप लगाया कि एक चैनल ने कार्यक्रम के दौरान उनके गुरू का अपमान किया है और नशे जैसी चीजें दिखाई गई हैं। जबकि डेरा नशे के खिलाफ है। इस कारण से जब फतेहाबाद की संगत ने उक्त चैनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पुलिस विभाग इसमें तीन दिन से आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
राम रहीम के खिलाफ टिप्पणी पर डेराप्रेमी भड़के, थाना घेरा
5 of 6
वहीं दूसरी ओर सिटी थाने के एसएचओ दिनेश ने तर्क दिया कि विडियो नोएडा से रिलीज हुआ है, इसलिए संबंधित थाने को डेरा अनुयायियों की शिकायत भेज दी गई है। सिटी एसएचओ की इस बात से डेरा अनुयायी संतुष्ट नहीं हुए और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
राम रहीम के खिलाफ टिप्पणी पर डेराप्रेमी भड़के, थाना घेरा
6 of 6
डेरा प्रेमियों का कहना था कि उन्होंने यहां पर टीवी देखा है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए यहां पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। मामला बिगड़ता देख एएसपी और सिटी एसएचओ ने डेरा प्रेमियों के प्रतिनिधि मंडल से बंद दरवाजे के पीछे कई दौर की बातचीत भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े रहे।