फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा पर मंडराए संकट के बादल! पत्रकार छत्रपति के बेटे का बड़ा दांव

Thu, 24 Jan 2019 09:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अंशुल छत्रपति
राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा गए हैं, क्योंकि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे ने अब एक बड़ा दांव खेल दिया है, जो बड़ी टेंशन खड़ी करेगा।
विज्ञापन

2 of 6
अंशुल छत्रपति
दरअसल, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में देरी से न्याय मिलने के लिए बेटे अंशुल छत्रपति ने हरियाणा की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। चंडीगढ़ स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में अंशुल ने कहा कि डेरा के नाम से सच्चा सौदा और गुरमीत के नाम से राम रहीम हटा देना चाहिए। क्योंकि, डेरे और गुरमीत की पोल खुल चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
अंशुल छत्रपति
अंशुल ने कहा कि गुरमीत को हर सियासी दल और नेताओं का समर्थन हासिल था, जिस कारण सीबीआई को भी जांच सिरे चढ़ाने में अनेक दिक्कतें आईं। नेताओं ने उन्हें भी न्याय की राह से भटकाने के अनेक प्रयास किए, मगर वे डिगे नहीं। हम नंगे सिर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार ने गुरमीत को जेड प्लस सुरक्षा दे दी।

4 of 6
राम रहीम
अंशुल ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए तो राजनीतिक दल गुरमीत के खिलाफ कार्रवाई का दिलासा देते थे, वहीं सत्ता में आने के बाद डेरे की हाजिरी भरने लगे थे। उन्होंने दावा किया कि गुरमीत ने अपनी काली कमाई सफेद करने के लिए फिल्में बनाईं। साध्वी यौन शोषण मामले में अगर भाजपा सरकार ने गुरमीत को सुनियोजित तरीके से अदालत में पेश नहीं किया होता तो हालात कुछ और ही होते।
विज्ञापन

5 of 6
Anshul Chhatrapati
सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से गुरमीत को पेश किया, उसके बावजूद सजा सुनाने के बाद पंचकूला और सिरसा में भड़की हिंसा में 42 लोगों की मौत हो गई। अगर गुरमीत डेरे से बाहर न आया होता तो न जाने कितनों की जान जाती। अंशुल ने आरोप लगाया कि पिता की हत्या के मामले में न्याय पाने के लिए सोलह साल लड़ी लड़ाई के दौरान अनेक नेता और सरकारें राह से भटकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम रहीम
अंशुल ने कहा कि सरकारें डेरे के सामने सिर झुकाती रही, जिससे डेरे की ताकत बढ़ती गई। हर दल के नेता अपने सियासी फायदे के लिए डेरे को क्लीन चिट दिलाने में भी जुटे रहे। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद न्याय की लड़ाई को बल मिला और सीबीआई ने बिना किसी दबाव के जांच पूरी कर गुरमीत को सलाखों के पीछे भेजा है। अब इन दोनों का पर्दाफाश हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें