हरियाणा के दस जिले जाट आंदोलन के चलते हिंसा की आग में जलते रहे। उपद्रवियों ने बाजारों में दुकानें आग के हवाल कर दी। 13 तस्वीरों में पूरी खबर।
विज्ञापन
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
2 of 13
हरियाणा के दस जिले रविवार को भी हिंसा की आग में जलते रहे। झज्जर, जींद, रोहतक और भिवानी के कई इलाकों में सरकारी कार्यालय, रोडवेज बसें, घर, वाहन और पुलिस चौकियां फूंक दी गई। उपद्रवियों ने बाजारों में दुकानें आग के हवाल कर दी और इससे जाट व गैरजाट बिरादरी में तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
3 of 13
रोहतक, भिवानी, हिसार, हांसी, झज्जर, बहादुरगढ़, सोनीपत व गोहाना के बाद कैथल के कलायत व पूंडरी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस व सेना के जवानों ने फ्लैग मार्च किया इसके बावजूद झज्जर में जातीय हिंसा हुई और एक-दूसरे समाज के प्रतिष्ठानों को आग के हवाले किया जाता रहा। यहां आपसी हिंसा और गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई।
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
4 of 13
उधर सोनीपत में दिल्ली को जलापूर्ति करने वाली मूनक नहर पर कब्जा किए बैठे आंदोलनकारियों को हटाने के लिए सेना को गोली चलानी पड़ी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले तीन दिन में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। सोनीपत में सांसद रमेश कौशिक के भाई के इंजीनियरिंग कॉलेज को जला दिया गया और भिवानी में सांसद धर्मवीर सिंह के आवास पर आग लगा दी गई। यहां कई वाहनों को भी फूंक दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
5 of 13
रोहतक में शाम चार बजे सोनीपत रोड पर फ्लाईओवर के पास एक संस्थान में आग लगा दी गई और सीआईए वन थाना फूंक दिया। रोहतक के कलानौर में उपद्रवियों ने पूरे बाजार को आग लगा दी। रोहतक में 15 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
6 of 13
पानीपत में 13 बाइक फूंकने की घटना के बाद दुकानदारों ने उपद्रवियों की कार को जला दिया। आरक्षण आंदोलन के चलते रेवाड़ी में अब तक खुले एनएच-8 पर सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया। इससे हरियाणा का रेवाड़ी के जरिए दिल्ली और जयपुर से भी संपर्क टूट गया। आरक्षण आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया है।
विज्ञापन
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
7 of 13
पिछले 36 घंटे में रोडवेज की 50 से अधिक बसों, करीब बीस पुलिस थानों और चौकियों, सैकड़ों दुकानों, मॉल्स, शोरूम, करीब दो दर्जन ट्रकों को जलाकर खाक कर दिया है। रोहतक शहर में रविवार को आगजनी की चार घटनाएं हुईं, लेकिन शनिवार रात तक नेकीराम कॉलेज से डी पार्क तक दोनों और पूरा बाजार फूंक दिया।
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
8 of 13
रोहतक शहर में हर और धुआं नजर आ रहा है और चमचमाते शोरूम कालिख से बदरंग हो चुके हैं। शहर में प्रवेश और निकलने वाले तमाम रास्ते अब भी ब्लॉक हैं और एमडीयू के आगे चौक पर आंदोलनकारी डटे हैं। शहर में जाट और गैरजाट बिरादरी के लोगों में तनाव के हालात है, हालांकि सेना की एक टुकड़ी ने पीजीआई रोड पर मोर्चा ले रखा है, ताकि दोनों पक्षों में टकराव को रोका जा सके। झज्जर में दिनभर जबर्दस्त तनाव के हालात रहे।
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
9 of 13
झज्जर में रविवार को चार लोगों की मौत हो गई। इनकी पहचान छावनी मोहल्ला निवासी श्यामलाल और कृष्ण, बुपनिया निवासी रामचंद्र और एक अज्ञात है, जिसका शव अस्पताल में रखवाया गया है। श्यामलाल का सिर धड़ से अलग था। इससे पहले शनिवार को पांच लोगों की मौत हुई थी। भिवानी सांसद धर्मवीर सिंह के आवास पर उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की। कई वाहनों को आग लगा दी गई।
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
10 of 13
प्रदेश में कई जगह हिंसात्मक घटनाओं में रोडवेज की बसों में आग लगने व स्टेशनों पर आगजनी होने के बाद पूरे प्रदेश में रेलवे व बस सेवा पिछले दो दिनों से ठप्प पड़ी है। जाट आरक्षण आंदोलन के चलते यातायात बाधित होने से सात विदेशी वैज्ञानिक और आठ सौ राजस्थान के किसान करनाल में फंसे हुए हैं। वे सभी एनडीआरआई करनाल में तीन दिवसीय डेयरी उद्योग सम्मेलन में आए हुहए थे।
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
11 of 13
सोनीपत में आंदोलनकारियों ने मुनक नहर पर कब्जा कर दिल्ली को पानी बंद कर दिया हैं। यहां सैकड़ों लोग जमा हैं। लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस के साथ सेना भी पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ डटी रही। ऐसे में सेना की ओर से फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बावजूद आंदोलनकारी नहर की ड्रेन नंबर आठ पर डटे रहे और कब्जा नहीं छोड़ा।
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
12 of 13
जाट आंदोलन से निपटने के लिए हरियाणा भेजी गई सेना को 36 घंटे तक मूकदर्शक बनाकर रखे जाने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने रविवार को सख्ती बरतने की खुली छूट दी। इससे पहले परिकर ने सेना प्रमुख दलबीर सिंह से राज्य की ताजा स्थिति की जानकारी ली। रविवार को हरियाणा के कई गैर जाट नेताओं ने रक्षा मंत्री से सेना की भूमिका के बारे में बात की।
तस्वीरें देखिए, कैसे हिंसा की आग में झुलसे हरियाणा के 10 जिले
13 of 13
आंदोलन को खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार और भाजपा ने जाटों को आरक्षण देने पर हामी भर दी है। इसके लिए राज्य विधानसभा में भावी सत्र में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय स्तर पर आरक्षण देने के लिए वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय कमेटी भी बनाने की घोषणा की गई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जाट और खाप पंचायतों के नेताओं की बैठक के बाद भाजपा महासचिव अनिल जैन ने इस आशय की घोषणा की।