चंडीगढ़ के सारंगपुर की कबाड़ी मार्केट स्थित टेंट हाउस के गोदाम में देर रात आग लग गई। आग ने आठ दुकानों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन
कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे
2 of 5
सारंगपुर की कबाड़ी मार्केट स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में रविवार देर रात आग लग गई। आग ने आठ दुकानों को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान फायर टेंडर और वाटर कैनन की 15 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन रात 12 बजे के बाद भी आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन
कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे
3 of 5
इस हादसे में तीन लोग झुलस गए, उनको इलाज के लिए सेक्टर 16 स्थित जीएमएसएसएच भेजा गया है। फायर विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक देर रात करीब 10 बजे सारंगपुर कबाड़ी मार्केट से किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना दी।
कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे
4 of 5
पीसीआर से इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद चार फायर टेंडर मौके पर रवाना कर दिए गए। लेकिन जब तक गाड़ियां पहुंचीं तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसे देखते हुए चार और वाहनों को मौके पर भेजा गया लेकिन ये भी कामयाब नहीं हुए। इसके बाद फायर टेंडर और वाटर कैनन की सात और गाड़ियां कबाड़ी मार्केट भेजी गईं।
कबाड़ी मार्केट में आग, गोदाम और 8 दुकानें जलकर खाक, 3 झुलसे
5 of 5
करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक टेंट हाउस के गोदाम के अलावा करीब आठ और दुकानें आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। रात 12 बजे तक आग पूरी तरह नहीं बुझी थी। उसे बुझाने की कोशिश जारी थी। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद उसकी जांच की जाएगी।