इस बार का जन्माष्टमी कुछ खास है क्योंकि इस बार गृह, नक्षत्रों का वैसा ही संयोग पड़ रहा है जैसा श्री कृष्ण के जन्म के समय था। ऐसा संयोग बहुत कम होता है। कृष्ण योगेश्वर हैं। उनका जीवन लीलाओं के भरा पड़ा है। इसकी शुरुआत कृष्ण ने जन्म के समय से ही कर दी थी। जन्म कृष्ण जन्माष्टमी का मौका हो तो उनकी बाल-गोपाल का चेहरा ही उभर कर सामने आता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Janmashtami Special
- फोटो : Amar Ujala
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में भारी भीड़ रही। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिरों में भजनों की अमृत वर्षा हुई। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मदिर में बुधवार को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। वृंदावन से आई भजन गायिका मधु सखी ने भजनों की अमृत वर्षा किए। इस अवसर पर आकर्षक झांकियां भजनों के दौरान प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन
3 of 5
Janmashtami Special
- फोटो : Amar Ujala
माखन चोरी, गोवर्धन धारी, और कालिया नाग की झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश पाल मौदगिल, महामंत्री देवी शरण , श्याम सुंदर, जीतेंद्र जौहर, राज कुमार, कलीराम सिंगला, मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीचंद कौशिक सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए।
4 of 5
Janmashtami Special
- फोटो : Amar Ujala
सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि मंदिर में राजपुरा से आए भजन गायक गोपीनाथ कमल ने भजन प्रस्तुत किए। सेक्टर-27 केश्री सनातन धर्म मंदिर में सीमाजी ने भजन प्रस्तुत किए। भगवान को पंचामृत से अभिषेक किया गया।
सेक्टर-29 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में जन्माष्टमी पर पहुंचे।सेक्टर-38 के श्री सनातन धर्म मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित उमा शंकर पांडेय ने बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी पर भारी भीड़ रही।