जन धन खाता खुलवा रखा है या खुलवाना है, ये दो बड़ी अहम जानकारियां आपके लिए हैं। एक जहां टेंशन देंगी, वहीं दूसरी राहत देगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bank account
दरअसल, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाने का मौका मिल रहा है। अगले 20 दिन सरकार एक अभियान चलाने जा रही है। 14 अप्रैल से शुरू होकर यह अभियान 5 मई तक चलेगा। इस दौरान देश के सभी गांवों में जन धन खाते खोले जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
bank account
ये दस्तावेज चाहिएं
खाता खुलवाने के फिंगर प्रिंट चाहिए। आधार कार्ड के जरिए ई-केवाईसी किया जाएगा। इसके अलावा वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरपंच या किसी सरकारी अधिकारी का पत्र, नरेगा कार्ड, बिजली और टेलीफोन बिल या बर्थ और मैरिज सटिर्फिकेट के जरिए भी अकाउंट खोला जा सकता है।
4 of 5
bank account
ये फायदे होंगे
बैंक खाता खुलते ही डेबिट कार्ड के साथ जमा राशि पर ब्याज मिलेगा। 1 लाख रुपये का एक्सिडेंट कवर, 30,000 रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य नहीं है। हर महीने 5000 रुपये के ओवर ड्राफ्ट की भी सुविधा दी गई है। इंश्योरेंस, पेंशन प्रोडक्ट की सुविधा भी मिल रही है। देश भर में इस खाते से पैसे का लेन-देन कर सकेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 49 लाख 50 हजार जन धन खाते बंद कर दिए हैं। पंजाब में 2 लाख 28 हजार खाते बंद किए गए हैं। ऐसे में जहां सरकार जहां एक तरफ जनधन खातों को अपनी कामयाबी बताती रही है, वहीं सरकार का यह कदम लोगों को निराश कर सकता है। ऐसे में अगर आपने भी खाता खुलवा रखा है तो जमा पैसे की जांच कर लें, कहीं नुकसान न हो जाए।