जम्मू कश्मीर के रहने वाले 11 साल के बच्चे का पंजाब के फगवाड़ा में तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
कश्मीर के 11 साल के बच्चे का फगवाड़ा में कत्ल, देखिए
2 of 5
वारदात फगवाड़ा के भगरपुरा इलाके में अंजाम दी गई। मृतक की पहचान इरशाद अहमद पुत्र जावेद अहमद वासी वाईसा जिला कुपवाड़ा (जम्मू कश्मीर) के रुप में की गई है।
विज्ञापन
कश्मीर के 11 साल के बच्चे का फगवाड़ा में कत्ल, देखिए
3 of 5
कत्ल की सूचना मिलने पर फगवाड़ा के एसपी अश्वनी कुमार, डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, सतनामपुरा थाना प्रभारी परमजीत सिंह और पार्षद बीबी सर्बजीत कौर मौके पर पहुंचीं। डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कश्मीर के 11 साल के बच्चे का फगवाड़ा में कत्ल, देखिए
4 of 5
जानकारी के अनुसार जावेद अहमद समेत 7-8 लोग जम्मू कश्मीर से आकर भगतपुरा क्षेत्र में किराए पर रहते हैं और घूम घूम कर शाल बेचने का काम करते हैं। जावेद अपने बेटे इरशाद अहमद के साथ एक कमरे में रहता है।
कश्मीर के 11 साल के बच्चे का फगवाड़ा में कत्ल, देखिए
5 of 5
जावेद अहमद ने बताया कि वह वीरवार सुबह काम पर चला गया। जब शाम को लौटा तो देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े थे और इरशाद की लाश कमरे में पड़ी थी। उस पर तेजधार हथियारों के निशान थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार के साथ संवेदना जताई।