फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पैसे के मिल रहा है रेलवे का टिकट, ऐसे उठा सकते हैं आप फायदा

Thu, 11 May 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
train
रेलवे की ये खबर बिना देरी के पढ़ लें, रेलवे का टिकट बुक करवाने वालों को बिना पैसे दिए रेलवे का टिकट मिलने जा रहा है। जान लें कैसे
विज्ञापन

2 of 7
IRCTC to give rs 10 Lakh insurance to Railway Passengers in less than rs 10 - फोटो : demo
भारतीय रेल की आधिकारिक टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी ने एक नई पहल शुरू की है जिससे यात्रियों के लिए रेल यात्रा और आसान होने की उम्मीद है। आईआरसीटीसी ने रेल टिकटों को घर पर पहुंचाने यानी होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू की है जिसमें यात्री कैश समेत दूसरे किसी भी तरीके से टिकट का पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
टिकट चेकिंग - फोटो : File Photo
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेरेशन ने ग्राहक सेवा का विस्तार करते हुए टिकट मिलने पर पेमेंट की सेवा शुरू की है जिसमें यात्री ऑनलाइट ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और टिकट मिलने पर पैसा दे सकते हैं। तो अब से अगर आप घर बैठे ट्रेन का टिकत मंगाना चाहते हैं तो आराम से मंगाए। बस इसके लिए आपको डिलीवरी चार्ज देने होंगे।
 

4 of 7
train - फोटो : pti
आईआरसीटीसी के मुताबिक फिलहाल ये सर्विस 4,000 पिन कोड वाले शहरों में लागू की गई है। आईआरसीटीसी के पे-ऑन-डिलिवरी (पीओडी) सिस्टम के तहत घर बैठे टिकट हासिल करने के लिए एक लिमिट से ऊपर चार्ज भी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रेल - फोटो : अमर उजाला
अगर आप 5000 रुपये तक की टिकट बुक कराते हैं तो इसके लिए आपको 90 रुपये का चार्ज देना होगा और इससे ऊपर की राशि के लिए आपको 120 रुपये का डिलीवरी चार्ज देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
गतिमान एक्सप्रेस
आईआरसीटीसी की पे ऑन डिलीवरी स्कीम के तहत यात्रा से कम-से-कम पांच दिन पहले टिकट बुक कराना होगा। इस सुविधा के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा और इस रजिस्ट्रेशन के वक्त पैन कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड नंबर भी देना होगा। रजिस्‍ट्रेशन कराने के बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से कभी भी टिकट बुक कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Irctc - फोटो : GettyImages
आईआरसीटीसी के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिये पे-ऑन-डिलिवरी की शुरूआत की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें