अगर आप गर्मी की छुट्टियों का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो जून में दुनिया के इस खुशहाल देश जाने की तैयारी कर लीजिए। बुकिंग शुरू, कहीं मौका छूट न जाए।
विज्ञापन
2 of 7
खुशहाल देश भूटान
- फोटो : फाइल फोटो
हम बात कर रहे हैं पड़ोसी देश भूटान की, जो अपनी खुशहाली के लिए मशहूर है। यहां जाने के लिए आईआरसीटीसी ने एक स्पेशल पैकेज तैयार किया है। यहां जाने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित आईआरसीटीसी ऑफिस से बुकिंग करा सकते हैं। पहाड़ों पर बसा यह देश बेहद शांत और सुंदर है। आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेशनल टूर का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इस टूर के लिए महज 44 हजार 700 रुपये खर्च करना होगा।
विज्ञापन
3 of 7
खुशहाल देश भूटान
- फोटो : फाइल फोटो
जानकारी देते हुए चंडीगढ़ आईआरसीटीसी के टूरिज्म सुपरवाइजर सुभम आर्य ने बताया कि भूटान का टूर भारतीय रेल के पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। पांच रात और छह दिन की अवधि वाले इस टूर के दौरान पर्यटकों को थिम्पू और पुनाखा जैसी जगहें घूमने का अवसर मिलेगा। भूटान जाने में दिलचस्पी रखने वाले सैलानियों के साथ इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी। वहीं चंडीगढ़ के यात्रियों को दिल्ली तक जाने के आईआरसीटीसी द्वारा सुविधा मुहैया कराया जाएगा।
4 of 7
खुशहाल देश भूटान
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ से दिल्ली तक यात्रियों को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। बस, ट्रेन व बाई एयर यात्री दिल्ली तक जाने के लिए विकल्प का चयन कर सकते हैं। 16 जून से यह टूर शुरू होगा। इस दौरान सैलानी इकोनॉमी क्लास से हवाई सफर करेंगे। शूभम आर्य ने बताया कि इस विदेशी टूर के लिए प्रति व्यक्ति 39 हजार 750 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, दो और तीन सीटों की बुकिंग पर भारी छूट दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
खुशहाल देश भूटान
- फोटो : फाइल फोटो
भूटान पैकेज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें...
- इस टूर में यात्रियों को पांच रात होटल में ठहरने के साथ साथ सुबह का नाश्ता और रात का खाना दिया जाएगा।
- टूर पैकेज में अतिरिक्त दर्शनीय स्थलों पर जाने की सुविधा शामिल नहीं है।
- यात्री द्वारा चुनी गई ऑक्यूपेंसी के अनुसार टूर पैकेज के लिए चार्ज अलग है। दो लोगों के लिए आपको 44 हजार 700 रुपये का भुगतान करना होगा। तीन लोगों के लिए चार्ज में और भी छूट है।
- इस पैकेज में 80 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए यात्रा बीमा की सुविधा है।
विज्ञापन
6 of 7
खुशहाल देश भूटान
- फोटो : फाइल फोटो
हल्के गर्म कपड़े भी रखें
भूटान में अचानक तापमान में 10 से 15 डिग्री का अंतर आ जाता है। इसलिए अपने साथ हल्के गर्म कपड़े जरूर रखें। जून में यहां का तापमान 27 डिग्री के आसपास रहता है जबकि शाम को बारिश होने पर 12 डिग्री। शाम और रात की हल्की ठंड में पहनने के लिए अपने साथ लाइट जैकेट या स्वेट शर्ट जरूर रखें।