बैंक में अकाउंट खुलवा रखा है तो इस स्कीम में पैसा लगाएं। हर महीने बस 42 रुपये से 210 रुपये का खर्चा होगा और जिंदगी भर की टेंशन खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
धन निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लोगों के फायदे के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनके तहत चंडीगढ़ में पिछले दो वर्षों में करीब एक लाख बैंक खाते खोले गए। ऐसी ही एक योजना के बारे में बता रहे हैं बैंक के एक अधिकारी। ये है सरकार की अटल पेंशन योजना, जिसमें निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने इतनी पेंशन मिलेगी कि जरूरतें आराम से पूरी हो जाएंगी। सरकार की मंजूरी के बाद अब पेमेंट बैंक, जैसे एयरटेल पेमेंट 4 बैंक के जरिए भी आप यह स्कीम ले सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
investment
1000 से 5000 रुपये की पेंशन
योजना के तहत आपको 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक की पेंशन हर महीने मिल सकती है, लेकिन इसके लिए हर महीने जो रकम जमा कराई जाएगी, वह आवेदक की उम्र पर निर्भर करेगी। जितनी कम उम्र में इस योजना में निवेश की शुरुआत करेंगे, किस्त भी उतनी ही कम होगी। उम्र के साथ ही किस्त भी बढ़ती जाएगी।
4 of 8
investment
1000 पेंशन के लिए 42 से लेकर 291 रुपए
प्रति महीने 1,000 रुपए की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको अपनी उम्र के हिसाब से 42 रुपए से लेकर 291 रुपए प्रति माह जमा करवाना पड़ सकता है। अबर किस्त देने वाले व्यक्ति की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को एकमुश्त 1,70,000 रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
investment
2000 पेंशन के लिए 84 से लेकर 528 रुपए
अगर आप हर महीने 2,000 रुपए की पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको हर महीने 84 रुपए से लेकर 582 रुपए तक की किस्त देनी होगी। अगर इस दौरान व्यक्ति और उसकी पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो उनके नॉमिनी को 3,40,000 रुपए एकमुश्त मिल जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 8
pension
5000 पेंशन के लिए 210 से लेकर 1454 रुपए
प्रति माह 5000 रुपए की पेंशन के लिए आपको हर महीने 210 रुपए से लेकर 1454 रुपए जमा करने पड़ सकते हैं। अगर इस दौरान व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो जाती है तो उनके नॉमिनी को 8,50,000 रुपए की एकमुश्त रकम मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 8
बुढ़ापा पेंशन
- फोटो : demo pics
मौत के बाद भी मिलेगी पेंशन
योजना के तहत, मौत के बाद भी परिवार को मदद मिलती रहेगी। अगर 60 साल से पहले ही योजना से जुड़े किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो फिर उसकी पत्नी इस योजना में पैसे जमा करना जारी रख सकती है और 60 साल के बाद हर महीने पेंशन पा सकती है। दूसरा विकल्प यह है कि उस व्यक्ति की पत्नी अपने पति की मौत के बाद एकमुश्त रकम का दावा कर सकती है। अगर पत्नी की भी मौत हो जाती है तो एक एकमुश्त रकम उनके नॉमिनी को दे दी जाती है।
इन्हें मिलेगा योजना का फायदा
सरकार द्वारा शुरू की गई यह स्कीम समाज के कमजोर वर्ग के लिए है, ताकि 60 साल के बाद उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस योजना से 18 से 40 साल तक की उम्र के लोग जुड़ सकते हैं। इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना जरूरी है। इस योजना से जुड़ने के लिए बैंक में एक बचत खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है।