फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के दस सवाल, पढ़ें सीबीएसई 10 वीं के टॉपर्स के जवाब, ये नेता हैं पंसद

Mon, 06 May 2019 11:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अंबाला के चार विद्यार्थियों ने टाप रैंकिंग में आकर इतिहास रच दिया है। दिवजोत को 500 में से 499 अंक मिला है तो वहीं द्वितीय स्थान पर संयुक्त तौर पर अंबाला के तीन विद्यार्थी काशवी जैन, रोहन बत्तरा और प्रियंका रहे। 

तीनों ने 500 में से 498 अंक प्राप्त किया है। अपनी मेहनत और लगन से एक मुकाम हासिल करने वाले ट्विन सिटी के टॉपर्स, जिनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। आइए जानते है सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी...
विज्ञापन

2 of 5
छात्रा दिवजोत कौर
ये हैं दस सवाल
1- रिजल्ट से कैसा अनुभव कर रहे हैं। आपको क्या उम्मीद थी?
2- तैयारी कैसे की, क्या कभी परेशानी आई?
3- रोल माडल कौन है, क्यों पसंद है?
4- ऐसी चीजें जो पसंदीदा थीं, लेकिन दूरी बनाई।
5- 10वीं के बाद आपका क्या प्लान है?
6- जूनियर्स को क्या टिप्स देना चाहेंगे?
7- सीबीएसई के पैटर्न में क्या बदलना चाहेंगे?
8- सोशल मीडिया पर आपकी क्या राय है?
9- अपनी हाबी के बारे में बताइए?
10 -आपकी नजर में सबसे अच्छा लीडर कौन है?
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा प्रियंका वालिया
प्रियंका वालिया, 498 अंक 
1. मुझे उम्मीद थी कि मेरे अंक 96 प्रतिशत से अधिक आएंगे और इसके लिए मैंने पूरी मेहनत की थी। 
2. परीक्षा की तैयारी सामान्य तौर पर की थी और इस दौरान मुझे कोई खास परेशानी नहीं हुई। टीवी देखना कुछ कम कर दिया था। 
3. मेरे रोल मॉडल मेरे टीचर्स हैं, जिन्होंने साल भर मुझे गाइड किया और मेरे माता-पिता जिन्होंने मुझे हमेशा सहयोग दिया। 
4. परीक्षा से पहले मैंने फिल्में देखना छोड़ दिया था। जनवरी में उरी फिल्म रिलीज हुई तो यह भी फिल्म नहीं देखी। इसके अलावा मेरे भाइयों ने अंबाला आना था, मगर मेरी परीक्षा नजदीक होने के कारण वह भी नहीं आ सके। 
5. कॉमर्स में एडमिशन लूंगी और यूपीएससी की तैयारी करूंगी। 
6. पढ़ाई में वह ध्यान दें और इसके अलावा अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें जिससे पढ़ाई आसान हो जाती है। 
7. सीबीएसई के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं चाहती, यह एकदम सटीक है।
8. सोशल मीडिया पर ज्ञान का भंडार है, मगर इसका सीमित इस्तेमाल ही करना चाहिए, ज्यादा इस्तेमाल इसका आदि बना देता है। 
9. मुझे पेंटिंग करना का शौक है और इसके अलावा क्विज भी पसंद है। 
10. मेरी नजर में मेरे गणित के टीचर हरीश एक अच्छे लीडर है जो कि हर समय मदद को तैयार रहते हैं। 

4 of 5
रोहन बत्तरा
रोहन बत्तरा,  498 अंक 
1. मेरे पेपर अच्छे हुए थे और मुझे 98 प्रतिशत अंकों की उम्मीद थी। पूरी तरह से आश्वस्त था कि अच्छे अंक आएंगे। 
2. परीक्षा की तैयारियों के लिए मैंने स्वयं को मोटिवेट किया, तैयारी के लिए जो-जो टीचरों ने बताया उसे फॉलो किया। 
3. मेरे रोल मॉडल एपल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स है। उनकी मेहनत और लगन देखते ही बनती है, मैंने उनकी कई किताबें पढ़ी हैं और उन्हीं से मैं प्रभावित हूं। 
4. मुझे स्वीमिंग पसंद है, मगर परीक्षा के दौरान मैने स्वीमिंग भी नहीं की। 
5. नॉन मेडिकल में प्रवेश लूंगा और आगे आईआईटी की तैयारियां करूंगा। 
6. जूनियर्स को अपने लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए, लक्ष्य निर्धारित करने के साथ उन पर काम करते हुए उन्हें हासिल करना चाहिए। 
7. सीबीएसई का पैटर्न सही है इसमें कोई बदलाव की जरूरत नहीं। 
8. सोशल मीडिया अच्छा है, मगर इसका प्रयोग 11वीं के बाद ही करना चाहिए। यदि इस्तेमाल करना भी है तो एक लिमिट होनी चाहिए। 
9. मुझे म्यूजिक का शौक है और मैं काफी म्यूजिक सुनता हूं। इसके अलावा पैरेंट्स के साथ डिस्कशन करना भी अच्छा लगता है। इससे काफी कुछ सीखने को मिलता है। 
10. लीडर वहीं अच्छा है जो सभी को अपने साथ लेकर चले और उन्हें मोटीवेट करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्रा काशवी जैन
काशवी जैन, 498 अंक
1-रिजल्ट आने से मैं खुश हूं। मुझे विश्वास था कि मेरा नंबर हरियाणा के टॉपर्स में ही आएगा।
2- मैंने घंटों मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया। बीच में परेशानी भी होती थी, लेकिन अब सब अच्छा हो गया है।
3- मेरे रोल माडल मेरे मम्मी-पापा हैं। इन्हीं की बदौलत मैने आज यह सफलता हासिल की।
4- सोशल साइट्स पंसद थी लेकिन पढ़ाई में अच्छे पोजिशन पाने को लेकर मैंने सोशल साइट्स जैसे, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप जैसी साइटों से दूरी बनाए रखी।
5-मैं अब इंजीनियरिंग करना चाहती हूं।  
6- जूनियर्स को भी सफलता प्राप्त करने के लिए प्रैक्टिस करनी चाहिए, ताकि वह भी आगे चलकर सफलता की बुलंदियों को छुएं।
7- पैटर्न में दिया जाने वाला सिलेबस व्यक्तित्व के विकास पर निर्भर होना चाहिए। जोखिम भरे प्रश्नों से भी व्यक्ति की बुद्धिमता की प्रतिष्ठा होती है। 8- परीक्षा के समय में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखनी चाहिए। 
9- ड्राइंग, स्टडी व राइटिंग मेरी हॉबी है।
10- हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ही मेरी नजर में सच्चे-अच्छे व ईमानदार नेता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें