फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम, राधे मां और पाखंडी बाबाओं पर इंटरनेशनल रेसलर का बड़ा बयान, पढ़िए

Fri, 20 Oct 2017 05:07 PM IST
शैलेश तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रेसलर संग्राम सिंह
राम रहीम, राधे मां और पाखंडी बाबाओं को लेकर पूछ गए सवाल पर इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह तपाक से बोले और बड़ी बात कह दी, जानिए क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 7
इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह
अमर उजाला कार्यालय में आए रेसलर संजीत कुमार उर्फ संग्राम सिंह ने कहा कि आजकल कई बाबाओं पर संगीन आरोप लगे हैं। ये बाबा भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाते है। असल में वे अंधविश्वास को पूजते है। अगर पूजना है तो अपने माता-पिता की पूजा करें, इससे ज्यादा फल और आशीर्वाद कहीं नहीं मिल सकता है। अंधविश्वास को पूजने वालों का हाल बाबा राम रहीम और राधे मां जैसा होता है। लोगों को इस तरह के अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह
अभी सात साल और करेंगे रेसलिंग
संग्राम सिंह ने कहा कि अभी तो देश को कई पदक दिलाने हैं, इसलिए रेसलिंग कम से कम सात साल और करनी ही है। इसके लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूं। अपने साथ कई और को भी रेसलिंग के गुरु सीखा रहा हूं। सीखने वालों को समय-समय पर रेसलिंग के दांवपेंच भी बताता रहता हूं, जिससे वे आगे चलकर देश को कई पदक दिलाकर अपने साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके।

4 of 7
इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह
श्याम बेनेगल की फिल्म में केडी जाधव बनेंगे संग्राम
संग्राम सिंह ने बताया कि वे प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल केडी जाधव पर एक फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में संग्राम सिंह मुख्य भूमिका यानि केडी जाधव का रोल निभाएंगे, जिसके लिए उन्होंने अपने वेट 107 किलो से 81 किलो तक कम कर लिया है। बायोग्राफी में उनके जीवन संघर्ष और खेल की उपलब्धियों के बारे अधिक फोकस किया गया है, ताकि आज के नौजवान इससे कुछ सीख सके प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन

5 of 7
इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह
नहीं खोलेंगे स्पोर्ट्स एकेडमी
स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने के बारे में उन्होंने कहा कि एकेडमी खोलना मतलब बिजनेस करना है और मैं बिजनेस नहीं करना चाहता। मेरा मकसद है रेसलिंग में आए युवाओं को और आगे ले जाना है, उनकी हर संभव मदद करना है। किसी मुकाम कर पहुंचने के लिए शार्टकट बिलकुल न अपनाएं, परिश्रम का ही मूल मंत्र है सफलता।

 
विज्ञापन

6 of 7
रेसलर संग्राम सिंह
हर प्रदेश के 5 से 6 युवाओं को दे रहे हैं प्रशिक्षण
उन्होंने बताया कि मैं जिस भी प्रदेश में ज्यादा हूं, वहां के 5 से 6 युवाओं को रेसलिंग के लिए तैयार करता हूं। जिसको जिस भी तरह की मदद चाहिए होती है, उपलब्ध कराता हूं। केवल मेडल जीतने वाला ही नहीं चैंपियन नहीं होता, लगातार कोशिश करने वाला भी चैंपियन होता है। इसलिए कभी हार नहीं माननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेसलर संग्राम सिंह
6 हजार युवाओं से मिलते हैं एक माह में
संग्राम सिंह ने बताया कि मैं एक माह में लगभग 6 हजार युवाओं से मिलने का प्रयास रहता हूं। उनमें से बहुत से युवाओं से सीखने को भी मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज में कोई भी हो छोटा हो या बड़ा, सभी से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है, ये आप पर निर्भर करता है कि आप उन्हें कैसे लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें