हनीप्रीत से मिलने के लिए पहली बार पूरा परिवार जेल पहुंचा तो मां-बाप को देखकर वह फूट-फूट कर रोने लगी। मौका दिवाली का था, जानिए क्या बातें हुईं।
विज्ञापन
2 of 6
हनीप्रीत की पेशी
जेल की सेल नंबर 11 में कैद हनीप्रीत का परिवार बुधवार को अंबाला सेंट्रल पहुंचा। हनीप्रीत के पिता रामानंद तनेजा, मा आशा, भाई साहिल, भाभी सोनाली व अन्य कई लोग आए। हनीप्रीत से मिलने से पहले उन्होंने एसपी से मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक, परिवार के साथ एक वकील भी था। परिवार के लोग हनीप्रीत के लिए कुछ कपड़े लाए थे। मुलाकात करीब 45 मिनट चली।
विज्ञापन
3 of 6
Honeypreet Insan Arrest
मुलाकात के दौरान हनीप्रीत रोती रही, वहीं मां बाप और भाई ने उसे टेंशन न लेने की बात कही। साथ ही मजबूती से हालातों से लड़ने को कहा। उन्होंने हनीप्रीत को जल्द जेल से रिहाई का भरोसा दिलाया। हनीप्रीत ने भी परिवारजनों से दुख साझा किया। वहीं सभी से मिलने के बाद हनीप्रीत कुछ रिलैक्स नजर आई। हनीप्रीत का परिवार एक वीआईपी कार में आया था, जो सिरसा की बताई जा रही थी।
4 of 6
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
सूत्रों के मुताबिक, परिवारजनों ने जेल प्रशासन से हनीप्रीत का इलाज कराए जाने की बात कही तो उन्हें कहा गया कि हनीप्रीत को जेल से बाहर नहीं लाया जाएगा। किसी भी तरह की इमरजेंसी में जेल की चारदीवारी में ही इलाज होगा। इसके लिए जेल में इमरजेंसी रूम भी बनाया गया है। डॉक्टर भी इमरजेंसी में ही बुलाए जाएंगे। बावजूद इसके कोई बहुत बड़ी इमरजेंसी हुई तो ही उसे जेल से बाहर हॉस्पिटल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
हनीप्रीत इन्सां
सूत्रों के मुताबिक, हनीप्रीत पिछले चार दिनों से ठीक से सो नहीं पाई है और यही कारण है की उसके सिर में लगातार दर्द उठ रहा है। डॉक्टरों ने उसे कुछ दवाएं दी हैं और उसे तनाव मुक्त रहने के लिए कुछ जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग के चीफ मेडिकल अफसर डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया की एक महिला डॉक्टर और फिजिशियन की टीम ने सेंट्रल जेल में ही हनीप्रीत की जांच की तो उसने सिरदर्द के अलावा बदन दर्द की शिकायत की।
हनीप्रीत का डिटेल चेकअप किया तो पता चला कि वह तनाव में हैं। इसकी वजह है एक ही बात को सोचते रहना। बता दें कि 13 अक्तूबर को पंचकूला अदालत ने हनीप्रीत को न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसके बाद उसे अंबाला स्थित सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से प्रशासन व पुलिस को भी चूक नहीं होने देना चाहती, इस वजह से हनीप्रीत को जेल में ही चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जा रही है।