पंजाब के अमृतसर में दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लेते हुए चुटकी ली। तस्वीरों में देखिए, अमित शाह का पूरा दौरा।
विज्ञापन
राहुल गांधी के बारे में ये क्या बोल गए अमित शाह?
2 of 7
रंजीत एवेन्यू में स्थापित महाराजा रंजीत सिंह समारोह स्थल में शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेसी सरकारें उद्योगपतियों की सरकारें थी। तभी उन्होंने टू जी स्पेक्ट्रम बड़े उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेच दिया था। कोयला की 220 खदान की अलाटमेंट में अरबों रुपये का घोटाला किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी के बारे में ये क्या बोल गए अमित शाह?
3 of 7
मोदी सरकार ने बीस खदानों की नीलामी से ही दो लाख करोड़ रुपये की राशि सरकारी खजाने में जमा करवाई है। अपने 35 मिनट के भाषण में शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल की आंख पर इटेलियन चश्मा चढ़ा हुआ है, इसलिए उन्हें मोदी सरकार के विकास पर सब धुंधला दिखाई दे रहा है।
राहुल गांधी के बारे में ये क्या बोल गए अमित शाह?
4 of 7
शाह ने कहा कि पंजाब का नौजवान नशे के रास्ते पर चल पड़ा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह नशा मुक्त पंजाब के लिए जन जागरण अभियान शुरू करें। नशे से ग्रस्त युवाओं का पुनर्वास करने के लिए घर-घर नशे के विरुद्ध भाजपा का संदेश पहुंचाए।
विज्ञापन
राहुल गांधी के बारे में ये क्या बोल गए अमित शाह?
5 of 7
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा वह जानते है कि पंजाब में भाजपा वर्करों का दुख क्या है। उन्हें किन मुसीबतों से गुजर कर पार्टी को प्रदेश के अंदर मजबूत बनाना पड़ा रहा है। वर्करों की मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह घर-घर, गांव-गांव, शहर-कस्बे में कमल के फूल का प्रचार करें।
विज्ञापन
राहुल गांधी के बारे में ये क्या बोल गए अमित शाह?
6 of 7
सम्मेलन के दौरान उन्होंने अकाली दल व भाजपा के मध्य पैदा हुई राजनीतिक खटास पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। परंतु संकेत दिए वर्करों का सत्ता में भागीदार अकाली नेताओं के साथ जो भी विरोधाभास है, उसकी उन्हें पूरी जानकारी है।
कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए शाह ने कहा कि वह भूमि अधिग्रहण बिल के बारे में किसानों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करे। किसानों के कल्याण के लिए मोदी सरकार ने अंग्रेज राज के कानूनों को रद करते हुए 33 प्रतिशत फसल खराब होने पर मुआवजा देने की घोषणा की है।