इनेलो के पूर्व विधायक डॉ. अशोक कश्यप को भ्रूण की जांच करते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
कोख में 'कृत्य' करते पकड़ा गया इनेलो का पूर्व विधायक, तस्वीरें
2 of 7
डॉ. अशोक कश्यप करनाल में इन्द्री विधानसभा से इनेलो के विधायक रहे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को उनके खिलाफ शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
कोख में 'कृत्य' करते पकड़ा गया इनेलो का पूर्व विधायक, तस्वीरें
3 of 7
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने डॉ. अशोक के क्लीनिक पर छापा मारा और उन्हें लिंग जांचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
कोख में 'कृत्य' करते पकड़ा गया इनेलो का पूर्व विधायक, तस्वीरें
4 of 7
छानबीन के दौरान टीम ने डॉक्टर से पांच हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है, जबकि कंपाउंडर आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कोख में 'कृत्य' करते पकड़ा गया इनेलो का पूर्व विधायक, तस्वीरें
5 of 7
सुबह से शाम तक चली जांच में टीम ने अस्पताल से गर्भपात की दवाएं भी बरामद की हैं। महिला को दी गई रिपोर्ट भी बरामद की जिसमें लड़का होने की बात कही गई थी। कार्रवाई करते हुए टीम ने दवा की दुकान व अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। देर शाम पुलिस ने आरोपी डॉ. अशोक कश्यप समेत उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोख में 'कृत्य' करते पकड़ा गया इनेलो का पूर्व विधायक, तस्वीरें
6 of 7
पुलिस ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। योजना के तहत अंबाला के एसडीएम अजय तोमर व डिप्टी सीएमओ डॉ. बीबी लाला की अध्यक्षता में सीएमओ करनाल डॉ. अनिता अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र समेत, एसडीएम व डीएसपी इंद्री को साथ लेकर अस्पताल पर छापा मारा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त छापामारी से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
कोख में 'कृत्य' करते पकड़ा गया इनेलो का पूर्व विधायक, तस्वीरें
7 of 7
इन्दी डीएसपी कुशलपाल राणा के मुताबिक, पीसीपीएनडीटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत डॉ. अशोक व केमिस्ट वरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।