मोहाली में एक महिला के साथ सरेराह कुछ ऐसा हुआ कि उसे शेरनी बनने में देर न लगी और वो ऐसी दहाड़ी कि मौके पर मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। देखिए, आखिर क्या हुआ?
विज्ञापन
...आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीच सड़क 'शेरनी' बनी महिला
2 of 5
दरअसल, मामला स्नेचिंग से जुड़ा था। मोहाली, फेज-एक में जब वह महिला पैदल जा रही थी तो बाइक सवार स्नैचरों ने गले से उसकी चेन झपट ली और भाग निकले। इतने में कार सवारों ने फिल्मी स्टाइल में स्नेचरों का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
...आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीच सड़क 'शेरनी' बनी महिला
3 of 5
एक स्नेचर पकड़ में आ गया, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपी निवी झजेड़ी निवासी नवजोत को महिला ने खूब खरी खोटी सुनाई और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
...आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीच सड़क 'शेरनी' बनी महिला
4 of 5
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-62 निवासी सुनीता फेज-एक फ्रैंको होटल से डिप्लॉस्ट चौक की तरफ जा रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने महिला के गले से पांच तोले की चेन झपट ली और तेजी से भाग निकले। इसी बीच उनपर कार सवारों की नजर पड़ गई।
...आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीच सड़क 'शेरनी' बनी महिला
5 of 5
कार सवारों ने बाइक सवारों का पीछा शुरू कर दिया। इसी बीच कार सवारों ने चलती कार का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा स्नैचरों की बाइक पर लगा। दरवाजे की टक्कर से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद उनकी बाइक गिर गई। इस दौरान पकड़े युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।