अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो सावधान रहें और ध्यान दें। जैसा इन दो युवकों के साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
रेलवे स्टेशन
मामला पंजाब के बठिंडा का है। रेलवे के एक टीटीई पर हरिद्वार जाने वाली रेल में दो यात्रियों से एसी डिब्बे में सफर करवाने के नाम पर हजारों ऐंठने के आरोप हैं। यही नहीं टीटीई ने उक्त यात्रियों को न तो कोई रसीद दी और न ही बकाया लौटाया। मामला रेल मंत्री समेत विभाग के उच्चधिकारियों के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन
3 of 7
railway station
रुपेश बांसल निवासी बठिंडा ने बताया कि उसने अपने चचेरे भाई के साथ 24 मई को बठिंडा से हरिद्वार जाने के लिए 12 मई को रेलवे की ई बुकिंग करवाई थी। टिकट वेटिंग में होने से रुपेश को ट्रेन में सीट नहीं मिली, लेकिन उसने 24 मई को हरिद्वार को जाने वाली ट्रेन के टीटीई बलविंदर सिंह के साथ संपर्क किया। बलविंदर सिंह ने रुपेश को ई-टिकट वेटिंग में होने पर उसे एक साधारण टिकट लेने को कहा।
4 of 7
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
इस दौरान रुपेश ने दो साधारण टिकट लेकर बलविंदर सिंह टीटीई से संपर्क किया। बलविंदर ने रुपेश को कहा कि बठिंडा से एसी डिब्बे में कोई सीट नहीं है। वह उसे धूरी से दो सीटें उपलब्ध करवा देगा तब तक वह कोच नंबर बी-3 में 7 नंबर सीट पर बैठ जाए जो बलविंदर सिंह की खुद की सीट थी। धूरी पहुंचने पर टीटीई बलविंदर सिंह के कहने पर बी-4 डिब्बे में रुपेश नेे 20 और 21 नंबर सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन
5 of 7
railway
कुछ देर बाद टीटीई बलविंदर ने उनसे 3500 रुपये किराए के तौर पर देने को कहा। रुपेश ने जब कहा कि ये तो बहुत ज्यादा है तो बलविंदर का कहना था कि अगर बैठना है तो बैठ जाएं नहीं तो अभी उतर जाएं। रुपेश ने बताया कि उसने मजबूरी में बलविंदर को 2000 के दो नोट दिए और टिकट बनाने को कहा तो बलविंदर ने उनकी साधारण टिकट को आधा फाड़ कर अपने पास रख लिया और आधा मुझे दे दिया।
विज्ञापन
6 of 7
indian railway food
बोला कि यही रसीद है और बकाया दिए बिना चला गया। जब रुपेश ने 500 रुपये बकाया मांगा तो टीटीई ने कहा कि ये बहुत बड़ी बात है कि उसे सफर करवा दिया। हमें ऊपर तक पैसे देने पड़ते हैं। अवैध वसूली से दुखी होकर रुपेश ने बठिंडा पहुंच कर रेल मंत्री समेत अंबाला डिविजन के डीआरएम, सीनियर डीसीएम को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
इस बारे में सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ का कहना था कि शिकायत उनके पास पहुंच चुकी है, जबकि जांच रिपोर्ट नहीं है। किसी भी भ्रष्टाचार करने वाले रेल मुलाजिम व अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस बारे में जब टीटीई बलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 24 मई को मेरी ड्यूटी के दौरान रुपेश नाम के ऐसे किसी यात्री ने सफर नहीं किया जो आरोप लगाए गए हैं, वह झूठे हैं।